विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बोकारो के ESL स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, गैस के संपर्क में आने से दो कर्मियों की मौत

Published: Sun, 11 Oct 2026 02:26 PM (IST)

बोकारो के वेदांता ईएसएल स्टील प्लांट में गैस रिसाव से दो लोगों की मौत हो गई, जिससे परिसर में अफरा-तफरी ...और पढ़ें

बोकारो ईएसएल प्लांट में गैस रिसाव से हादसा।

बोकारो ईएसएल प्लांट में गैस रिसाव से हादसा।

HighLights

  1. बोकारो के ESL स्टील प्लांट में गैस की चपेट में आने से दो की मौत।

  2. हजारीबाग के सोहन महतो और धनबाद के समीर अंसारी की गई जान।

  3. बोकारो के वेदांता ESL प्लांट में हादसे के बाद मची अफरा-तफरी।

संवाद सहयोगी, बोकारो। बोकारो जिले के चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र के सियालजोड़ी थाना अंतर्गत वेदांत इलेक्ट्रो स्टील प्लांट परिसर में रविवार सुबह गैस के संपर्क में आने से दो कर्मियों की मौत हो गई। दोनों की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नजदीकी हिल कैंडी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान हजारीबाग निवासी सोहन महतो और धनबाद निवासी समीर अंसारी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, दोनों ब्लास्ट फर्नेस-1 में ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान वे प्लांट परिसर में गैस के संपर्क में आ गए, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। घटना की सूचना मिलने पर सियालजोड़ी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी है।

घटना की जांच के लिए श्रम विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं। हादसे के कारणों और परिस्थितियों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

bokaro esl plant

कंपनी प्रबंधन ने व्यक्त की संवेदना

ईएसएल स्टील लिमिटेड प्रबंधन ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। कंपनी के प्रवक्ता ने बयान जारी कर बताया कि प्लांट परिसर में गैस के संपर्क में आने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई, जिसमें कंपनी के एक एग्जीक्यूटिव और बिजनेस पार्टनर के एक इंजीनियर की मौत हो गई। दोनों को प्रारंभिक जांच के बाद अस्पताल ले जाया गया था।

कंपनी ने दोनों के निधन पर शोक जताते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। प्रबंधन के अनुसार, इस कठिन समय में दोनों परिवारों को हर संभव सहायता और सहयोग दिया जा रहा है। कंपनी ने घटना की स्वतंत्र जांच कराने और जांच के निष्कर्षों के आधार पर उचित कदम उठाने की बात कही है।

यह भी पढ़ें- बोकारो में चाय पी रहे लोगों पर काल बनकर चढ़ा ट्रेलर, दो की मौत; मां-बेटी समेत चार गंभीर

यह भी पढ़ें- बोकारो में बैंक मैनेजर के घर दिनदहाड़े 10 लाख की चोरी, पुलिस जांच में जुटी