जंगली हाथियों ने फसल रौंदी
By Edited By: Published: Wed, 30 Jul 2014 08:07 PM (IST)Updated: Wed, 30 Jul 2014 08:07 PM (IST)
कसमार (बोकारो) : प्रखंड की मुरहुलसूदी पंचायत में मंगलवार की रात हाथियों के झुंड ने दर्जनभर किसानों के खेत में लगी फसल को रौंद दिया। बताया गया कि मुरहुलसूदी गाव के किसान सुशील महतो, सुरेंद्र महतो, मनोज महतो, सनोज महतो, राघो महतो, सुखराम मुंडा, खुद मुंडा, राजेश्वर महतो, गंगाधर महतो, फणींद्रनाथ महतो को क्षति पहुंची।
नागेश्वर महतो एवं रामचरण महतो की बाड़ी में लगी मकई जबकि सुशील महतो के खीरे की फसल को भी हाथी चट कर गए। हाथियों ने सुरेंद्र महतो की चारदीवारी भी ढाह दी। उसी रात डाभाडीह, भुरसाटाड़, पाड़ी के कई किसानों के खेतों में धान-मकई की फसल को भी नुकसान पहुंचाया। जंगली हाथियों के आतंक की सूचना खैराचातर वनपाल कार्यालय में दी गई। सूचना मिलने के साथ ही वनरक्षी दिलीप साहू एवं स्थानीय मुखिया पटेल राम महतो फसल की क्षति का जायजा लेने पहुंचे।