मां वैष्णो देवी भवन में श्रद्धालुओं को प्रसाद बांट रहे CRPF जवान, सुरक्षा के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण
शारदीय नवरात्र के दौरान मां वैष्णो देवी भवन में सीआरपीएफ के जवान श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर रहे हैं। सुरक्षा ...और पढ़ें
-1791789250096_m.webp)
मां के दरबार में अनोखी मिसाल।
HighLights
सीआरपीएफ जवान वैष्णो देवी भवन में प्रसाद बांट रहे हैं
शारदीय नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है
सुरक्षा के साथ सेवा भाव का अनूठा संगम दिख रहा है
संवाद सहयोगी, कटडा। 11 अक्टूबर से पवित्र शारदीय नवरात्र शुरू हो गए हैं। इस दौरान धर्मनगरी कटडा से लेकर मां वैष्णो देवी भवन तक श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
इस पावन अवसर पर जहां देशभर से पहुंच रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) छठी बटालियन के जवान मुस्तैदी से तैनात हैं, वहीं वे सेवा भाव के साथ श्रद्धालुओं की सेवा में भी जुटे हुए हैं।
सीआरपीएफ जवानों ने किया प्रसाद वितरण
विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां वैष्णो देवी भवन परिसर में सीआरपीएफ की छठी बटालियन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण का स्टाल लगाया गया है।
यहां बटालियन के अधिकारी और जवान श्रद्धालुओं को खीर, हलवा सहित अन्य प्रसाद भक्तिभाव से वितरित कर रहे हैं। मां के दर्शनों के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु भी प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं और इस सेवा कार्य की सराहना कर रहे हैं।
कमांडेंट सहित अन्य अधिकारी में जुटे सेवा में
इस सेवा अभियान में सीआरपीएफ की छठी बटालियन के कमांडेंट प्रदीप कुमार गर्ग गोस्वामी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और जवान सक्रिय रूप से अपनी भूमिका निभा रहे हैं। सुरक्षा ड्यूटी के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सेवा के प्रति उनका समर्पण नवरात्र के दौरान सेवा और समर्पण की भावना को दर्शाता है।
श्रद्धालुओं की सेवा करते जवान
सीआरपीएफ अधिकारियों ने कहा कि जवान एक ओर अपनी ड्यूटी निभाते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मां वैष्णो देवी भवन परिसर में प्रसाद वितरण के माध्यम से श्रद्धालुओं की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पवित्र नवरात्र के दौरान यह सेवा कार्य निरंतर जारी रहेगा।
