विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Doda Road Accident News: डोडा में खाई में गिरा ओवरलोड वाहन, एक बच्ची सहित पांच की मौत; चार घायल

Published: Sun, 14 Apr 2024 10:07 AM (IST)

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में शनिवार को एक भयानक हादसा हुआ। इस हादसे में एक बच्ची सहित पांच लोगों की ...और पढ़ें

Doda News: डोडा में खाई में गिरा ओवरलोड वाहन, एक बच्ची सहित पांच की मौत; चार घायल। फाइल फोटो
Doda News: डोडा में खाई में गिरा ओवरलोड वाहन, एक बच्ची सहित पांच की मौत; चार घायल। फाइल फोटो

HighLights

  1. डोडा में खाई में गिरा ओवरलोड वाहन, एक बच्ची सहित पांच की मौत।
  2. करीब 150 फीट खाई में गिरी वाहन।
  3. चार घायलों में दो बच्चियां भी शामिल।

संवाद सहयोगी, भद्रवाह। (Jammu Kashmir Crime Hindi News) डोडा जिले में शनिवार को एक वाहन के खाई में गिरने से एक बच्ची सहित पांच लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। वाहन में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। सभी घायलों का इलाज उपजिला अस्पताल डोडा में चल रहा है।

करीब 150 फीट खाई में गिरी वाहन

पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। सभी लोग स्थानीय बताए जाते हैं। पुलिस (Doda Police) के अनुसार शाम 7.15 बजे एक ईको वाहन ठाठरी से करहवा जा रहा था। खानपुरा पहुंचने पर चालक का नियंत्रण नहीं रहा और वाहन करीब 150 फीट खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही लोग मौके पर जमा हो गए।

चार घायलों में दो बच्चियां भी शामिल

पुलिस को भी जानकारी दी गई। तुरंत राहत अभियान चलाया गया। मशक्कत के बाद खाई में जाकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन में और बाहर गिरे घायल लोगों को ऊपर सड़क पर लाकर एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, डाक्टरों ने पांच घायलों को मृत घोषित कर दिया। चार घायलों में दो बच्चियां भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Jammu Crime News: पुलिसकर्मी को धक्का दे अदालत से भाग निकाला डकैती का आरोपी, जानें फिर क्या हुआ

डोडा इस कारण से सड़क हादसे की दर ज्यादा

मृतकों की पहचान (28) मुख्तियार अहमद, रियाज अहमद, इरिना बेगम, मोहम्मद रफी के रूप में हुई है। एक बच्ची की पहचान नहीं हुई है। बता दें कि डोडा जिले में दुर्घटनाओं की दर अधिक है। दुर्घटनाओं के कारणों में खराब सड़क स्थिति से लेकर लापरवाही से वाहन चलाना और उचित सड़क सुरक्षा उपकरणों की अनुपलब्धता शामिल है।

डोडा में सड़क दुर्घटना से पांच लोगों की मौत से वह बहुत दुखी और स्तब्ध हैं। शोक संतप्त परिवारों के सदस्यों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। मैंने जिला प्रशासन को प्रभावित व्यक्तियों को नियम के अनुसार सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के निर्देश जारी किए हैं। मनोज सिन्हा, उपराज्यपाल

यह भी पढ़ें: Jammu News: आतंकियों पर कहर बरपाएंगी महिला एसओजी, चुनाव से पहले मिली बड़ी जिम्मेदारी