अमरनाथ मार्ग को चौड़ा करने पर मचा बवाल, आमने-सामने PDP और BJP; पढ़ें शेषनाग विवाद की पूरी कहानी
जम्मू-कश्मीर में शेषनाग झील के पास अमरनाथ यात्रा मार्ग चौड़ा करने को लेकर पीडीपी और भाजपा के बीच विवाद छिड़ गया है। पीडीपी पर्यावरण संवेदनशीलता का हवाला देते हुए निर्माण का विरोध कर रही है, जबकि भाजपा इसे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक बता रही है।

शेषनाग झील (फोटो- सोशल मीडिया)
HighLights
शेषनाग झील पर अमरनाथ मार्ग चौड़ा करने का विवाद
पीडीपी ने पर्यावरण संवेदनशीलता पर जताई गंभीर चिंता
भाजपा ने पीडीपी के विरोध को बताया राजनीतिक चाल
डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में कैबिनेट में फेरबदल के बाद उठा विवाद अभी थमा भी नहीं कि एक बार फिर से सियासत गरमा गई है। अबकी बार नेशनल कॉन्फ्रेंस में नहीं बल्कि पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) और भारतीय जनता पार्टी के बीच माहौल गरमाया हुआ है है। वजह है- शेषनाग झील पर हो रहा कंस्ट्रक्शन।
दरअसल, श्री अमरनाथ यात्रा मार्ग पर शेषनाग झील के पास श्रद्धालुओं के लिए रास्ता चौड़ा किया जा रहा है। यह जगह पहलगाम से होते हुए श्री अमरनाथ धाम जाने वाले मार्ग के बीच आती है।
लेकिन असली विरोध यहां चल रहे काम का ही हो रहा है। एक ओर जहां भारतीय जनता पार्टी इसके पुरजोर समर्थन में है। वहीं, पीडीपी ने इसका विरोध जताया है।
यह विवाद क्या है, पीडीपी और अन्य स्थानीय नेता इसका विरोध क्यों कर रहे हैं, दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच क्या बयानबाजी हुई, सुरक्षा के लिहाज से शेषनाग के आसपास कंस्ट्र्क्शन करना कितना सही है? आइए, इन सभी प्वाइंट्स को विस्तार से समझते हैं।

क्या है शेषनाग झील विवाद?
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हुआ। इस वीडियो में शेषनाग झील के पास एक जेसीबी मशीन खुदाई करती नजर आ रही है। वीडियो वायरल होने के बाद बाद पर्यावरणविदों और स्थानीय नेताओं ने इसका विरोध किया।
उन्होंने तर्क दिया कि यह इलाका काफी संवेदनशील है। ऐसे में ग्लेशियल झील के पास भारी मशीनों से काम करवाना खतरनाक हो सकता है। यह काम करवाने की अनुमति कैसे दी गई।
किन नेताओं ने जताया विरोध?
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि शेषनाग तक सड़क बनाने का प्रोजेक्ट को मंजूरी 23 जनवरी, 2026 को उमर कैबिनेट ने दी। उन्होंने कहा कि यहां निर्माण करना पर्यावरण और अमरनाथ यात्रा दोनों को खतरा हो सकता है। 24 जनवरी को पीडीपी प्रमुख नेताओं के साथ शेषनाग झील के पास निर्माण कार्य रुकवाने पहुंच भी गई। इस बीच उन्हें पुलिस ने चंदनवाड़ी के पास रोक लिया।
The visuals and reports of heavy machinery operating near the pristine Sheshnag Lake, in the glacial zone of Pahalgam are very disturbing, raising serious concern among people about the ecological impact of construction in this fragile Himalayan region. With our glaciers already retreating, and recent devastating glacier-related floods in neighbouring Nepal reminding us of the growing vulnerability of the Himalayas, such activities raise alarm. Kashmir has always warmly welcomed Amarnath Yatra pilgrims, and improving facilities for them has never been an issue. But not at the cost of our fragile ecosystem. Those governing owe answers to people for the serious environmental concerns created by such “developmental projects”! Our precious mountains, glaciers and water bodies need protection not plunder, for now and for the future generations. So this must be immediately stopped.
— Mirwaiz Umar Farooq (@MirwaizKashmir) November 23, 2026
इस कंस्ट्रक्शन का विरोध मीरवाइज उमर फारूक ने भी जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा, '' पहलगाम के ग्लेशियर क्षेत्र में, बेहद खूबसूरत शेषनाग झील के पास भारी मशीनों के चलने की तस्वीरें और खबरें बहुत परेशान करने वाली हैं। इससे इस नाजुक हिमालयी क्षेत्र में निर्माण कार्य के पर्यावरणीय असर को लेकर लोगों के बीच गंभीर चिंता पैदा हो गई है। हमारे ग्लेशियर पहले ही पीछे खिसक रहे हैं, और पड़ोसी देश नेपाल में हाल ही में ग्लेशियर से जुड़ी विनाशकारी बाढ़ ने हमें याद दिलाया है कि हिमालय कितना संवेदनशील होता जा रहा है; ऐसे में इस तरह की गतिविधियां खतरे की घंटी हैं।''
बीजेपी नेता का पलटवार
वहीं, इस मामले में बीजेपी के प्रवक्ता अलताफ ठाकुर ने पीडीपी प्रमुख को घेरते हुए कहा कि क्या आपको हालात खराब करने के लिए पाकिस्तान और आइएसआइ से कोई निर्देश आया है। क्या हिंदू कश्मीर में नहीं रह सकते हैं। क्या हिंदुओं को अपने धार्मिक स्थलों तक सड़क बनाने का हक नहीं है।
अलताफ ठाकुर ने कहा कि जब पीडीपी के दौर में मुगल रोड पर 36 हजार पेड़ कटे, तब महबूबा को पर्यावरण की याद क्यों नहीं आई। अब बेवजह विरोध किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- 'शेषनाग झील में मिट्टी का एक कण भी नहीं,' निर्माण विवाद पर वन मंत्री अल्ताफ कालू का बयान, वायरल वीडियो का सच बताया
यह मार्ग महत्वपूर्ण कैसे?
शेषनाग झील की लोकेशन पहलगाम के चंदनवाड़ी में पड़ती है। इस तरह यह काम पहलगाम से अमरनाथ गुफा तक जाने वाले पारंपरिक मार्ग के बीच करवाया जा रहा है। यहां पहुंचने के लिए यात्री और श्रद्धालु पैदल हो कर गुजरते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इस मार्ग को चौड़ा किया जा रहा है ताकि वे आसानी से यात्रा तय कर सके

बीआरओ का रिएक्शन आया सामने
बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) ने इस मामले में प्रतिक्रिया भी दी है। बीआरओ ने कहा कि इस मार्ग पर कोई भी नया मार्ग नहीं बनाया जा रहा है। बीआरओ ने स्पष्ट किया था कि ट्रैक को चौड़ा किया जा रहा है और कोई नया निर्माण नहीं हो रहा।
बीआरओ की प्रतिक्रिया के बाद भी विवाद थमा नहीं। क्योंकि सवाल है कि संवेदनशील इलाकों में भारी मशीनों का इस्तेमाल वैज्ञानिक दृष्टि से कितना सेफ है?
क्या शेषनाग झील संवेदनशील है?
शेषनाग झील का निर्माण ग्लेशियरों से पिघलकर आए पानी से हुआ है। इसके आसपास ऊंचे पहाड़, बर्फ और ग्लेशियर मौजूद हैं। इस तरह यह सामान्य जगहों की तुलना में ज्यादा मजबूत नहीं जगह नहीं है। यहां चट्टानों के छोटे-बड़े टुकड़े, बजरी और रेत का मिश्रण मौजूद होता है। ठोस जगह न होने के कारण जब इस इलाके में भारी मशीनें चलेंगी तो नुकसान की आशंका है। यही कारण है कि इस जगह पर कंस्ट्रक्शन का विरोध किया जा रहा है।
जम्मू-कश्मीर की 315 प्राकृतिक झीलें हो चुकी हैं गायब
यहां यह बताना असंगत नहीं होगा कि कश्मीर की झीलों पर मंडराता खतरा किसी एक स्थान तक सीमित नहीं है। कैग की झील संरक्षण संबंधी ऑडिट रिपोर्ट ने भी जम्मू-कश्मीर में झीलों की स्थिति और संरक्षण व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए थे। सरकारी आंकड़ों के हवाले से बताया गया कि 1967 के बाद जम्मू-कश्मीर की 697 प्राकृतिक झीलों में से 315 गायब हो चुकी हैं, जबकि 203 के क्षेत्रफल में कमी आई है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।