विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu Kashmir Weather: घाटी में 26 से बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ दिखाएगा असर, बर्फबारी के साथ झमाझम होगी बारिश

Published: Fri, 21 Mar 2025 08:03 AM (IST)

जम्मू-कश्मीर में 26 मार्च से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण घाटी के कुछ ऊपरी इलाकों ...और पढ़ें

जम्मू में कई दिनों के बाद निकली धूप ने लोगों को दी ठंड से राहत
जम्मू में कई दिनों के बाद निकली धूप ने लोगों को दी ठंड से राहत

HighLights

  1. श्रीनगर समेत अधिकांश इलाकों में दिन भर छाई रही धूप
  2. धूप ने ठंड का प्रकोप काफी हद तक कम कर दिया

जागरण संवाददाता, श्रीनगर। घाटी में वीरवार को भी मौसम के मिजाज शुष्क ही रहे और मौसम विभाग द्वारा पश्चमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण वीरवार को भी घाटी के कुछ ऊपरी में हल्की बर्फबारी व बारिश की संभावना के विपरीत मौसम शुष्क रहा और इस बीच श्रीनगर समेत अधिकांश इलाकों में दिन भर धूप छाई रही।

दिन भर छाई रहने वाली धूप ने ठंड का प्रकोप काफी हद तक कम कर दिया। इस बीच मौसम विभाग ने महीने के अंत तक घाटी के मौसम में किसी विशेष परिवर्तन की कोई संभावना नहीं जताई है।

समूची घाटी में शुष्क रहा मौसम

मौसम विभाग ने 19 व 20 मार्च को पश्चमी विक्षोभ के कारण कुछ उच्च पर्वतीय इलाकों में हल्की बर्फबारी व बारिश की संभावना जताई थी। अलबत्ता दोनों दिनों यानी 19 व 20 मार्च को समूची घाटी में मौसम शुष्क बना रहा और किसी भी स्थान पर बर्फबारी या बारिश की कोई सूचना नहीं मिली।

यह भी पढ़ें- कश्मीर तक वंदे भारत के बाद अब एक और गिफ्ट, जम्मू के साथ उधमपुर के लिए भी शुरू हो सकती है एयर इंडिया की सर्विस

श्रीनगर समेत अधिकांश इलाकों में वीरवार को भी दिन भर धूप छाई रही और साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी हो गई जिसके कारण ठंड का प्रकोप काफी हद तक कम हो गया।

न्यूनतम तापमान 7.4, विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं

मौसम विभाग के अनुसार श्रीनगर में वीरवार को न्यूनतम तापमान 7.4 ,काजीगुंड में 5.4.पहलगाम में 3.2,कुपवाड़ा में 5.3,कुकरनाग में 5.2 जबकि गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान -1.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इधर मौसम विभाग के अनुसार महीने के अंत तक घाटी के मौसम में किसी विशेष परिवर्तन की कोई संभावना नहीं है। विभाग के निदेशक डॉ मु्ख्तार अहमद ने कहा 26 व 27 मार्च को पश्चमी विक्षोभ के एक और हल्के प्रभाव के कारण घाटी के कुछ ऊपरी इलाकों में हलकी बर्फ या बारिश हो सकती है। अलबत्ता अधिकांश इलाकों में मौसम के मिजाज इसी तरह शुष्क बने रहेंगे और 31 मार्च तक मौसम में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं आएगा।

इससे पहले मौसम विभाग द्वारा 19 मार्च को पश्चमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण घाटी के कुछ ऊपरी इलाकों में ताजा बर्फबारी व बारिश की संभावना के विपरीत अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क बना रहा और श्रीनगर समेत अधिकांश इलाकों में दिन भर धूप छाई रही। तापमान भी सामान्य रहा जिसके कारण ठंड से लोगों को राहत मिली। इस बीच मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान भी घाटी में कुछ उच्च पर्वतीय स्थानों पर हल्की बर्फबारी व बारिश की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir Weather: घाटी में अगले 24 घंटे झमाझम होगी बारिश, कई जगहों पर बर्फबारी की भी संभावना