बैसरन का वो खौफनाक दिन, पहलगाम हमले में उजड़ गया था 26 औरतों का सिंदूर; दर्द की दास्तां आज भी ताजा
पहलगाम के बैसरन में हुए आतंकी हमले की पहली बरसी पर चश्मदीदों ने उस खौफनाक मंजर को याद किया, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी।
-1776845363278_m.webp)
पहलगाम हमले का एक वर्ष (फोटो: जागरण)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
रजिया नूर, श्रीनगर। 'मैं बैसरन हूं...। एक वर्ष पहले (22 अप्रैल) आज ही के दिन इंसानियत के दुश्मनों ने मेरे सीने में खंजर घोंपकर मेरे आंचल को लहूलुहान कर दिया था। आतंकियों ने मेरे सामने ही कई सुहागिनों के सुहाग उजाड़ दिए। मेरी खामोश फिजाओं में उनकी चीखें अभी भी गूंजती हैं।
-1776851916732.jpeg)
मेरी आंखों से आंसू सूख चुके, लेकिन दर्द बाकी है। मैं शर्मसार हूं और उदास भी। पहलगाम की बैसरन घाटी ही नहीं, आतंकियों की क्रूरता को याद कर आज वह हर इंसान सिहर उठता है, जिसने भी वह दर्दनाक और खौफनाक मंजर अपनी आंखों के सामने देखा था।
आतंकी हमले में 25 पर्यटकों और एक घोड़ेवाले सहित 26 लोगों की मौत हो गई थी। आतंकी हमले के चश्मदीदों से जब बात की गई तो उस मंजर को बयान करते उनकी आंखें भी नम हो गईं।
खुदा का शुक्र है अंकल-आंटी आतंकी हमले में बच गए
बैसरन नरसंहार की चश्मदीद रैबिट गर्ल के नाम से मशहूर 17 वर्षीय टूरिस्ट गाइड रुबीना ने बताया कि हमले के दिन वह चेन्नई से आए पर्यटक दंपती के साथ वहां गई थी। हम लोग दोपहर करीब एक बजे बैसरन पहुंचे।
पर्यटक आंटी ने कहा कि पहले हम मैगी खाते हैं। इसी बीच, वहां गोली चलने की आवाज आई। मैगी खा रहे अंकल का हाथ रुक गया। उन्होंने मुझे कहा, बेटा आपने कोई आवाज सुनी, मैंने कहा हां अंकल सुनी। हमने दाएं-बाएं नजर दौड़ाई। सब कुछ सामान्य लगा। हम फिर से मैगी खाने लगे।
यह भी पढ़ें- बैसरन हमले के एक साल बाद, जम्मू-कश्मीर में आतंक फैलाने वाले अब खुद आतंकित, हर ठिकाना बना कब्रिस्तान
तभी कई गोलियों की आवाज सुनाई दी, लोगों की चीखने की आवाजें आने लगीं। मैंने अंकल-आंटी से कहा, हमें यहां से निकलना होगा। हम लोग बैसरन इको पार्क के गेट तक पहुंचे। लेकिन भगदड़ में वे मुझसे बिछड़ गए।
इस बीच, किसी ने मेरा हाथ पकड़ मुझे कहा, भाग रुबीना, आतंकी हमला हुआ है लेकिन अपना हाथ छुड़ा मैं वापस तीन बार पार्क की तरफ गई लेकिन वे मुझे नहीं मिले। कई दिन बाद पता चला कि अंकल-आंटी उन भाग्यशाली पर्यटकों में शामिल हैं, जो इस आतंकी हमले में बच गए थे।
वारों और पड़े थीं लाशें, सिर में मारी गई थीं गोलियां
घटनास्थल पर सबसे पहले पहुंचकर पर्यटकों की मदद करने वाले पहलगाम पैनी एसोसिएशन के अध्यक्ष वहीद अहमद वानी ने कहा कि वह कयामत का दिन था। उस दिन दोपहर 2:30 बजे मुझे स्थानीय पुलिस स्टेशन से फोन आया। बताया गया कि बैसरन में कुछ गड़बड़ हुई है।
मैं तीन किलोमीटर दूर था, लेकिन तुरंत बैसरन की ओर भागा। रास्ते में सज्जाद अहमद भट मिला। उसने कहा, मैं भी चलता हूं। बैसरन में कैफेटेरिया के नजदीक पहुंचने पर हमने देखा कुर्सियों व आसपास कई पर्यटक खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। महिला पर्यटक देख रो रहीं थीं।
-1776851991958.jpeg)
उन्हें लगा शायद हम भी आतंकी हैं। हमने बताया कि हम स्थानीय हैं, आतंकी नहीं। एक बहन हमारी तरफ दौड़ती आई और कहने लगी कि मेरे पति को बचाओ, वह बोल नहीं रहे हैं। सज्जाद ने बताया, कई शव थोड़ी दूर जंगल में पड़े मिले। शायद उन्होंने भागने की कोशिश की थी। ज्यादातर के सिर में गोली मारी गई थी। हमने पर्यटकों को अपनी पीठ पर उठाकर वहां से निकाला।
पाकिस्तान ने भारत के लिए एयरस्पेस प्रतिबंध 24 मई तक बढ़ाया
इस्लामाबाद, प्रेट्र : जम्मू में पहलगाम आतंकी हमले का एक साल पूरा होने से एक दिन पहले पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए एयरस्पेस के उपयोग पर प्रतिबंध को एक महीने के लिए बढ़ा दिया।
पाकिस्तान ने 24 अप्रैल, 2025 से भारतीय उड़ानों के लिए अपने एयरस्पेस को बंद कर रखा है। पाकिस्तान एयरपोर्ट अथॉरिटी ने एयरमेन को जारी नोटिस 'नोटम' में कहा है कि "सभी भारतीय पंजीकृत, पट्टे पर लिए गए, वाणिज्यिक और सैन्य विमान 24 मई, 2026 को सुबह 5 बजे तक पाकिस्तानी एयरस्पेस में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।"
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।