यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
PDP की मीडिया सलाहकार ने स्थानीय प्रशासन पर लगाए आरोप, बोलीं महबूबा मुफ्ती को फिलिस्तीन के लिए प्रदर्शन की इजाजत नहीं मिली
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की मीडिया सलाहकार इल्तिजा मुफ्ती ने स्थानीय प्रशासन पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि आप ...और पढ़ें

एएनआई, श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती (PDP President Mehbooba Mufti) की मीडिया सलाहकार इल्तिजा मुफ्ती (Media Advisor Iltija Mufti) ने स्थानीय प्रशासन पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने खुद देखा कि महबूबा मुफ्ती जी फिलिस्तीन के लिए प्रदर्शन करना चाहती थीं तो उनके साथ गलत व्यवहार किया गया। इसके साथ ही उन्हें शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने की अनुमति नहीं दी गई।
हमारे ऊपर राष्ट्र-विरोधी होने का लगाते हैं आरोप
पार्टी की मीडिया सलाहकार ने कहा 'मैं यहां पूछना चाहती हूं स्थानीय प्रशासन साल 2019 ने पीडीपी पर नकेल क्यों कस रहा है?। जो गतिविधियाँ हम करना चाहते हैं, वे शांतिपूर्ण हैं और इनके लिए हमारे ऊपर राष्ट्र-विरोधी होने का आरोप लगाते हैं।' उन्होंने आगे कहा कि आप खुद देख रहे हैं पूरी दुनिया लाखों लोग फिलिस्तीन के लोगों के समर्थन में सड़कों पर आ चुके हैं।
