यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Operation Mahadev: एक मिनट और 600 गोलियां... आतंकियों के पास मिली अमेरिकी M4 कार्बाइन राइफल, जानिए खासियत
श्रीनगर में सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन महादेव के तहत तीन आतंकियों को मार गिराया। उनसे भारी मात्रा में हथियार बरामद किए ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में सुरक्षाबलों ने 'ऑपरेशन महादेव' के तहत तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। तीनों आतंकियों के शव बरामद किए गए हैं।
दहशतगर्दों के कब्जे से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं। ये हथियार बेहद ही खतरनाक हैं, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसके मंसूबे कितने खतरनाक थे।
पवित्र अमरनाथ यात्रा के दौरान आतंकी बेहद खतरनाक साजिश रच रहे थे। सेना के जवानों ने उसके मंसूबे पर पानी फेर दिया। इस मुठभेड़ में पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा के भी ढेर होने की खबर आ रही है। हालांकि, इसकी अभी पु्ष्टि नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें- Operation Mahadev: कौन था पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड Hashim Musa? श्रीनगर मुठभेड़ में ढेर होने की खबर
आतंकियों के पास से मिले खतरनाक हथियार
आतंकियों के शव और उसके ठिकाने से काफी खतरनाक हथियार मिले हैं। एक अमेरिकी M4 कार्बाइन, एक एके-47, 17 राइफल ग्रेनेड और अन्य खतरनाक सामान बरामद किए गए हैं। जानिए इसकी खासियत...
अमेरिकी M4 कार्बाइन
यह काफी खतरनाक हथियार है। 500 मीटर तक निशाना लगा सकता है। यह करीब से हमला करने में सबसे उत्तम राइफल मानी जाती है। इस राइफल में स्टील की गोलियों का भी उपयोग होता है। इसके साथ-साथ यह बुलेट प्रूफ जैकेट को करीब से पार कर सकती है।
यह भी पढ़ें- अमरनाथ यात्रा के बीच श्रीनगर में मुठभेड़, सेना ने चलाया 'ऑपरेशन महादेव'; तीन आतंकी ढेर
AK-47 राइफल
पहलगाम हमले में आतंकियों ने इस हथियार का इस्तेमाल किया था। यह बहुत ही खतरनाक हथियार है, जो हाशिम मूसा के पास से मिला है। एक मिनट में सैकड़ों गोलियां चला सकती है। आतंकी इस हथियार का इस्तेमाल अक्सर करते हैं। इसकी रेंज 300 मीटर तक है।
हैंड ग्रेनेड
ग्रेनेड विस्फोटक हथियार होता है, जिसे आम तौर पर हाथ से फेंका जाता है। इसे हैंड ग्रेनेड भी कहते हैं। आतंकी हैंड ग्रेनेड फेंकने की तैयारी कर रहे थे।
इसके साथ ही आतंकियों के पास से कई खतरनाक सामान मिले हैं। सैटेलाइट फोन, चाकू और खंजर भी बरादम किए गए हैं।
