विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

One Nation One Election का आगाज जम्मू-कश्मीर से करे केंद्र, उमर अब्दुल्ला बोले- लोगों को है बेसब्री से इंतजार

Published: Fri, 15 Mar 2024 07:22 PM (IST)

Jammu News जम्मू-कश्मीर में चुनाव को लेकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Omer Abdulla) ने बयान दिया है। उन्होंने ...और पढ़ें

One Nation One Election का आगाज जम्मू-कश्मीर से करे केंद्र
One Nation One Election का आगाज जम्मू-कश्मीर से करे केंद्र

HighLights

  1. एक राष्ट्र-एक चुनाव का आगाज जम्मू कश्मीर से हो: उमर
  2. लोकसभा के साथ ही प्रदेश में विधानसभा चुनाव कराएं
  3. लोग बेसब्री से विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रहे हैं

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। (Jammu Kashmir News) नेशनल कान्फ्रेंस के उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि एक राष्ट्र-एक चुनाव (One Nation One Election) को लेकर केंद्र सरकार गंभीर है तो वह इसकी शुरुआत जम्मू कश्मीर में लोकसभा के साथ ही विधानसभा चुनाव कराकर कर सकती है। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के नेतृत्व वाली समिति ने भी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है।

जम्मू-कश्मीर में दस साल पहले हुए थे चुनाव

चुनाव आयोग (Election Commision) का काम लोकतंत्र कायम करना है। प त्रकारों से उमर ने कहा कि चुनाव आयेाग का जो रवैया कुछ वर्ष से रहा है, उसके आधार पर अगर कोई कहे तो मुझे चुनाव आयेाग से ज्यादा उम्मीद नहीं रही है। जम्मू कश्मीर में 10 वर्ष पहले विधानसभा चुनाव हुए थे।

वर्ष 2018 में यहां तत्कालीन विधानसभा भंग हुई थी और तभी से यहां विधानसभा चुनाव लंबित पड़े हैं। चुनाव को कभी सुरक्षा के नाम पर तो कभी परिसीमन और मतदाता सूचियों की पुनरीक्षण प्रक्रिया के नाम पर टाला जा रहा है।

लोग बेसब्री से कर रहे चुनाव का इंतजार

उमर ने कहा कि यहां लोग बेसब्री से विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रहे हैं। सर्वोच्च न्यायालय ने यहां 30 सितंबर 2024 तक विधानसभा चुनाव कराने के लिए कहा है। बावजूद चुनाव आयोग जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर टाल मटोल कर रहा है।

यह भी पढ़ें- DA Hike in Haryana: हरियाणा में कर्मचारियों-पेंशनर्स के मंहगाई भत्ते में चार फीसदी इजाफा, इस दिन से मिलेगा बढ़ा हुआ अलाउंस?

यहां लोकसभा चुनाव के लिए अगर सुरक्षा परिदृश्य सही है तो फिर विधानसभा चुनाव के लिए खराब कैसा है? उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग अगर चाहे तो वह यहां एकसाथ दोनों चुनाव करा सकता है,लेकिन उसने कहा कि वह इस विषय में अभी चर्चा करेगा। नेकां उपाध्यक्ष ने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार ने यहां एक राष्ट्र एक चुनाव की बात की है।

लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव का भी हो एलान

इसके लिए उसने एक समिति बनाई ,जिसने अपनी रिपोर्ट दे दी है। अगर चुनाव आयोग और केंद्र सरकार दोनों ही यहां विधानसभा व लोकसभा चुनाव नहीं कराते हैं तो वह इस देश की जनता को मूर्ख बना रहे हैं। एक राष्ट्र-एक चुनाव को लेकर वह जम्मू कश्मीर में प्रयोग कर सकते हैं।

चुनाव आयोग के बारे में कहा जा रहा कि वह शनिवार को लोकसभा चुनाव का एलान करेगा, बेहतर होगा कि अगर वह जम्मू कश्मीर में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव का भी एलान करे, लेकिन मुझे इसकी ज्यादा संभावना नजर नहीं आती।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: साल 2019 में पांच चरणों में हुआ था लोकसभा चुनाव, कश्मीर की इस सीट पर लंबा चला था मतदान