विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Snowfall: घाटी में मौसम ने ली करवट, कुछ हिस्सों में हल्की बर्फबारी; श्रीनगर-जम्मू हाईवे बंद

By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
Published: Sat, 21 Jan 2023 01:12 PM (IST)

कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कमी के बीच घाटी के कुछ इलाकों में रुक-रुक कर हल्की बर्फबारी ...और पढ़ें

कश्मीर के कुछ हिस्सों में हुई हल्की बर्फबारी।
कश्मीर के कुछ हिस्सों में हुई हल्की बर्फबारी।

श्रीनगर, पीटीआई। कश्मीर की घाटी में एक बार फिर मौसम में बदलाव हुआ है। घाटी के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कमी के बीच कश्मीर के कुछ इलाकों में रुक-रुक कर हल्की बर्फबारी हुई। खराब मौसम ने श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को भी बंद कर दिया है। अधिकारियों ने कहा कि कश्मीर घाटी के कुछ इलाकों खासकर ऊपरी इलाकों में शनिवार तड़के ताजा हल्की बर्फबारी हुई है।

मौसम की करवट से हवाई यातायात पर भी हुआ असर

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पर्यटक स्थल पहलगाम में पिछले 24 घंटों में 13 इंच, कोकेरनाग में 8 इंच, काजीगुंड में 6 इंच और शोपियां में 4 इंच बर्फबारी दर्ज की गई है। श्रीनगर, गांदरबल और मैदानी इलाकों के कुछ अन्य इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई। जम्मू-कश्मीर के कुछ अन्य इलाकों में रुक-रुक कर बारिश भी हुई है। खराब मौसम के कारण घाटी से आने-जाने वाले हवाई यातायात पर भी असर पड़ा है और कई उड़ानें देरी से चल रही हैं।

श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बर्फबारी से हुआ बाधित

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग, देश के बाकी हिस्सों से घाटी को जोड़ने वाला एकमात्र बारह महीने चलने वाली सड़क है। लेकिन पथ पर पत्थर गिरने के कारण उसे यातायात के लिए बंद कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि सड़क साफ होने के बाद यातायात बहाल कर दिया जाएगा। श्रीनगर और काजीगुंड को छोड़कर, शुक्रवार की रात हर जगह न्यूनतम तापमान नीचे चला गया था।

इन क्षेत्रों में गिरा तापमान

श्रीनगर में पारा एक रात पहले शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। घाटी के प्रवेश द्वार काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। तो वहीं दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था। जबकि कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़े- Road Accident: तेलंगाना में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत, चार घायल

स्की-रिसॉर्ट टाउन रहा सबसे ठंडा स्थान

घाटी का पहलगाम क्षेत्र अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविर के रूप में कार्य करता है। वहां भी तापमान गिर गया था। पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। बारामूला जिले के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। प्रसिद्ध स्की-रिसॉर्ट टाउन जम्मू-कश्मीर में सबसे ठंडा स्थान रहा था।

यह भी पढ़े- Blast in Jammu: जम्मू के नरवाल इलाके में लगातार हुए 2 बम धमाके, 6 लोग घायल