विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कॉलेज छोड़कर बना था आतंकी, फिर लश्कर का कमांडर बना लतीफ भट; कुलगाम एनकाउंटर में ढेर होने की सूचना

Published: Mon, 16 Nov 2026 03:14 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के लारू इलाके में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में लश्कर के इस मोस्ट वांटेड कमांडर ...और पढ़ें

कुलगाम मुठभेड़ में लश्कर के मोस्ट वांटेड कमांडर लतीफ भट सहित दो आतंकियों के मारे जाने की सूचना है।

कुलगाम मुठभेड़ में लश्कर के मोस्ट वांटेड कमांडर लतीफ भट सहित दो आतंकियों के मारे जाने की सूचना है। 

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में CRPF पर हुए आतंकी हमले के बाद लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी मोहम्मद लतीफ भट का नाम चर्चा में है।

सोमवार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम के लारू इलाके में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में लश्कर के इस मोस्ट वांटेड कमांडर लतीफ भट सहित दो आतंकियों के मारे जाने की सूचना है। हालांकि, पुलिस की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि बाकि है।

आखिर कौन है लश्कर का मोस्ट वांटेड आतंकी मोहम्मद लतीफ भट?

लश्कर-ए-तैयबा के का मोस्ट वांटेड आतंकी मोहम्मद लतीफ भट दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के खेरवान क्षेत्र का रहने वाला है। लतीफ का नाम द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) से भी जोड़ा जाता रहा है। टीआरएफ लश्कर-ए-तैयबा का सहयोगी संगठन माना जाता है।

आतंकी लतीफ भट पहली बार शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ के बाद चर्चा में आया था। इस अभियान में वह लश्कर के आतंकी जाकिर गनई के साथ घिर गया था। पांच दिन तक चले अभियान में सुरक्षाबलों ने जाकिर गनई को मार गिराया, लेकिन लतीफ बट मौके से भागने में सफल रहा। तभी से सुरक्षा एजेंसियां उसकी तलाश कर रही हैं।

बता दें कि लतीफ का नाम इससे पहले दक्षिण कश्मीर में हुई दो बड़ी वारदातों की जांच में भी सामने आ चुका है। इनमें अनंतनाग के लाल चौक इलाके में पुलिसकर्मी की हत्या और कुलगाम के केलम क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी श्रमिकों की हत्या शामिल है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लतीफ पर 15 लाख का इनाम भी घोषित किया है।

हेड कॉन्स्टेबल अशिक हुसैन कुरैशी हत्या में आया था नाम

लतीफ भट का नाम 22 जुलाई 2026 को अनंतनाग के व्यस्त लाल चौक इलाके में हुई पुलिसकर्मी की हत्या के मामले में सामने आया था। इस वारदात में हेड कॉन्स्टेबल अशिक हुसैन कुरैशी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच के दौरान सामने आए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने लतीफ की पहचान की थी।

दो प्रवासी मजदूरों की हत्या में भी आया था नाम

इसके बाद 31 जुलाई को कुलगाम जिले के केलम इलाके में एक ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी श्रमिकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले की जांच में भी लतीफ का नाम सामने आया।

इन लगातार हुई घटनाओं के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 6 अगस्त को लतीफ भट की तस्वीरों वाले पोस्टर कई प्रमुख स्थानों पर लगाए थे।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, लश्कर के मोस्ट वांटेड कमांडर लतीफ भट सहित 2 आतंकियों के मारे जाने की सूचना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।