कुलगाम मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकी ढेर, लतीफ भट भी मारा गया
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी मारे ...और पढ़ें

कुलगाम जिले के लारनू में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़। (फाइल फोटो)
HighLights
कुलगाम में सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया।
मारे गए आतंकियों में लश्कर कमांडर लतीफ भट शामिल था।
सीआरपीएफ पर हमले के बाद तलाशी अभियान जारी था।
डिजिटल डेस्क, जम्मू। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के लारू इलाके में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी मारे गए। इनमें लश्कर का आखिरी सक्रिय कमांडर लतीफ भट भी शामिल है।
कुलगाम जिले में सीआरपीएफ की टीम पर हुए हमले के बाद सुरक्षा बलों का तलाशी अभियान लगातार छठे दिन भी जारी है। आतंकियों की तलाश में सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर संयुक्त अभियान चला रखा है।
आतंकियों ने 15 सेकंड में 30 राउंड गोलियां चलाई
बता दें कि 11 नवंबर 2026 यानी बीते बुधवार को मोटरसाइकिल सवार आतंकियों ने कुलगाम के अखरान गांव में सीआरपीएफ की नाका पार्टी पर हमला किया था। आतंकियों ने करीब 15 सेकंड में 30 राउंड गोलियां चलाई थीं।
इस हमले में सीआरपीएफ के तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वारदात के बाद आतंकी मौके से फरार हो गए थे। तभी से सुरक्षा बल उनकी तलाश में लगातार अभियान चला रहे हैं।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है।