विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ जारी, सुरक्षाबलों ने मार गिराया लश्कर का मोस्ट वांटेड आतंकी लतीफ भट

Published: Wed, 18 Nov 2026 07:47 AM (IST)Updated: Wed, 18 Nov 2026 08:01 AM (IST)

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के मोस्ट वांटेड आतंकी लतीफ अहमद भट को मुठभेड़ में मार गिराया। लतीफ ...और पढ़ें

दाएं- आतंकी लतीफ का फाइल फोटो (जागरण आर्काइव)

दाएं- आतंकी लतीफ का फाइल फोटो (जागरण आर्काइव)

HighLights

  1. कुलगाम में सुरक्षाबलों ने आतंकी लतीफ भट को मार गिराया।

  2. लश्कर-ए-तैयबा का मोस्ट वांटेड आतंकी मस्जिद में छिपा था।

  3. सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर आतंकी को सरेंडर का मौका दिया।

जागरण संवाददाता, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ शुरू हो गई। इस एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के मोस्ट वांटेड आतंकी लतीफ अहमद भट को मार गिराया। लतीफ किसी मस्जिद में छिपा बैठा था।

अधिकारियों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम ने इलाके में आतंकी को घेर लिया। इससे पहले सुरक्षाबलों ने लतीफ को सरेंडर करने का मौका भी दिया था। लेकिन उसने सरेंडर से इनकार करते हुए सुरक्षाबलों पर फायरिंग जारी रखी।

इससे एक दिन पहले सोमवार को कुलगाम के लारू में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में लतीफ का साथी और कुलगाम सीआरपीएफ टीम पर हमले में शामिल नसीर डार मारा गया, जबकि लतीफ भट शुरुआती घेराबंदी से बचकर भाग निकला। जिसे सुरक्षाबलों ने अब ढेर कर दिया है।

कुलगाम में सीआरपीएफ टीम पर किया था हमला

कुलगाम के अखरन में 11 नवंबर को आतंकी लतीफ बट ने आतंकी उमर निसार के साथ सीआरपीएफ के नाके पर गोलीबारी की थी और भाग निकले थे। हमले में तीन जवान घायल हुए थे। तब से सुरक्षाबल उनके पीछे लगे थे।

अधिकारियों ने बताया कि लतीफ के छिपे होने की सूचना पर रविवार दोपहर से अभियान चलाया जा रहा था। सोमवार सुबह कुलगाम से कुछ दूर लारू में आगे बढ़ रहे पुलिस के वाहन पर आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।

इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। सीआरपीएफ और सेना के जवान भी अभियान में जुड़ गए। सोमवार से ही सुरक्षाबलों का यह अभियान जारी था।

यह भी पढ़ें- कुलगाम में CRPF टीम पर हमले से पहले आतंकियों ने की रेकी, चेकपोस्ट पर दिखा लश्कर का कमांडर लतीफ; वीडियो आया सामने

हमले से पहले की थी रेकी

कश्मीर में कुलगाम जिले के अखरन में सीआरपीएफ की नाका पार्टी पर 11 नवंबर को हमले से एक दिन पूर्व आतंकी संगठन द रजिस्ट्रेंस फ्रंट (टीआरएफ) के स्वयंभू आतंकी कमांडर लतीफ अहमद बट ने चार स्थानों की रेकी की थी।

इसके बाद ही हमले के स्थान और भागने के रास्ते भी तय कर लिए थे। 16 नवंबर को मुठभेड़ में मारा गया आतंकी उमर निसार भी लतीफ के साथ ही घूम रहा था।

latif_ahmed

सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान इसकी जानकारी सामने आई है। इसके अलावा जांच में यह भी सामने आया है कि उमर ने ही लतीफ को छह माह से पनाह दे रखी थी।

पुलिस के अनुसार जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों और सीसीटीवी की फुटेज के विश्लेषण से दोनों आतंकियों की गतिविधियों का पता चला। फुटेज में दिखा कि दोनों ने 10 नवंबर को कुलगाम के मीर बाजार, अखरन, हबलिश और किलम में घूमकर सुरक्षाबल को निशाना बनाने के स्थान की पहचान की थी।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों की आतंकवादियों से मुठभेड़, लश्कर कमांडर के फंसे होने की आशंका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।