विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

J&K Weather: जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का अलर्ट, जम गई डल झील; फिर भी बढ़ा पर्यटकों का क्रेज

Published: Sun, 11 Oct 2026 11:53 AM (IST)

जम्मू-कश्मीर में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है, जहां 13 और 14 अक्टूबर को आंधी-तूफान और बर्फबारी का अलर्ट जारी ...और पढ़ें

जम्मू में ठंड का कहर।

जम्मू में ठंड का कहर।

HighLights

  1. 13-14 अक्टूबर को आंधी-तूफान और बर्फबारी का अलर्ट

  2. श्रीनगर सहित कई क्षेत्रों में हुई हल्की वर्षा

  3. मौसम विभाग के अनुसार 22 अक्टूबर तक शुष्क रहेगा मौसम

जागरण संवाददाता, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है और श्रीनगर समेत कई इलाकों में मौसम खराब बना हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, तापमान कम बना हुआ है और बारिश या बर्फबारी की संभावना से ठंड और बढ़ सकती है।

मंगलवार सुबह श्रीनगर में तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज अधिकतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान भी 14.0 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है; साथ ही बारिश या बर्फबारी की भी संभावना है।

डल झील की तस्वीरों में बड़ी संख्या में पर्यटक सर्दियों के मौसम का आनंद लेते दिखे। IMD के अनुसार, गुलमर्ग में तापमान -3.9 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में 1.6 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में 5.2 डिग्री सेल्सियस और कुपवाड़ा में 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगले 24 घंटों के लिए अलर्ट जारी

बता दें कि, मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान भी कश्मीर में उच्चपर्वतीय इलाकों में हल्की वर्षा की संभावना जताई है। वहीं, 13 और 14 अक्टूबर को आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।

22 अक्टूबर तक शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 22 अक्टूबर तक मौसम के मिजाज शुष्क ही रहेंगे, अलबत्ता बीच-बीच में कुछ क्षेत्रों विशेषकर उच्च पर्वतीय इलाकों में बारिश व बर्फबारी हो सकती है।

13 और 14 अक्टूबर को बादल छाए रहने की संभावना है, साथ ही कुछ जगहों पर हल्की बारिश, ऊंचे इलाकों में बर्फबारी, गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

कुछ जगहों पर हो सकती है बारिश

15 और 16 अक्टूबर को मौसम ज्यादातर सूखा रहने की उम्मीद है, हालांकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। आमतौर पर 17 से 22 अक्टूबर तक मौसम सूखा रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- जम्मू में कितने रोहिंग्या रह रहे, कहां-कहां बसे हैं? सरकारी रिकॉर्ड और स्थानीय दावों में बड़ा अंतर