विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu Kashmir Election 2024: नेशनल कॉन्फ्रेंस कब करेगी उम्मीदवारों की घोषणा? उमर अब्दुल्ला ने कर दिया क्लियर

By Agency Edited By: Prince Sharma
Published: Sun, 18 Aug 2024 05:35 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर में चुनाव का बिगुल बज चुका है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। इसी ...और पढ़ें

Jammu Kashmir News: नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला (Jagran News)
Jammu Kashmir News: नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला (Jagran News)

HighLights

  1. पहले चरण की अधिसूचना 20 अगस्त को जारी की जाएगी
  2. पीडीपी के पूर्व विधायक जाविद मिरचल ने ज्वाइन की एनसी
  3. केंद्र अपनी बात करें और हम अपनी: उमर अब्दुल्ला

पीटीआई, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव का एलान हो गया है। शुक्रवार को चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर केंद्रशासित प्रदेश में चुनाव की तारीखों की घोषणा की।

इसी क्रम में राष्ट्रीय और स्थानीय पार्टियां तैयारियों में जुट गई है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला (Omer Abdulla) ने रविवार को प्रेसकर्मियों कहा कि पार्टी जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा तीन चरणों में होने वाले चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना के बाद करेगी।

20 अगस्त को जारी होगी अधिसूचना

पहले चरण का चुनाव 18 सितंबर को होगा और नामांकन की अधिसूचना 20 अगस्त को जारी की जाएगी। जब अब्दुल्ला से पूछा गया कि पार्टी चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कब करेगी। इसके जवाब में उन्होंने कहा...

चुनावों की घोषणा हुए अभी दो दिन भी नहीं हुए हैं। हमें थोड़ा समय दीजिए, हम तैयारी कर रहे हैं। पहले चरण की अधिसूचना 20 अगस्त को जारी की जाएगी। उसके बाद हम अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेंगे और अपनी सफलता की उम्मीद करते हैं।

भाजपा के इस आरोप के बारे में पूछे जाने पर कि नेशनल कॉन्फ्रेंस अति आत्मविश्वास दिखा रही है। इसे लेकर उमर अब्दुल्ला ने बताया कि चुनाव के बाद जम्मू-कश्मीर विधानसभा अपने पहले कार्यक्रम में केंद्र द्वारा क्षेत्र का राज्य का दर्जा और विशेष दर्जा छीनने के फैसले के खिलाफ प्रस्ताव पारित करेगी। नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता ने कहा कि भाजपा को अति आत्मविश्वास की बात करना शोभा नहीं देता।

यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir Election: 'मैं लड़ना नहीं चाहता, लेकिन दबाव बहुत है', चुनाव से पहले असमंजस में उमर अब्दुल्ला

मिरचल ने थामा NC का हाथ

इस बीच, कर्नाह से पीडीपी के पूर्व विधायक जाविद मिरचल ने एनसी में शामिल हो गए और अब्दुल्ला तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनका पार्टी में स्वागत किया। एनसी उपाध्यक्ष ने कहा, यह एनसी का सौभाग्य है कि ऐसा नेता, जो लोगों से जुड़ा हुआ है और जिसका लोगों से करीबी रिश्ता है, आज नेशनल कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए।

एनसी उपाध्यक्ष ने कहा...

'यह इस बात का भी संकेत है कि हवा किस तरफ बह रही कि मिरचल ने अपने शामिल होने के लिए कोई पूर्व शर्त नहीं रखी। कोई सौदेबाजी नहीं हुई। जब वे मुझसे मिले, तो उन्होंने केवल कर्नाह के लोगों के बारे में बात की।

उन्होंने केवल इतना कहा कि क्षेत्र का विकास होना चाहिए और वास्तविक प्रतिनिधित्व होना चाहिए तथा लोगों के मुद्दों का समाधान होना चाहिए। हमने उन्हें आश्वासन दिया है कि यदि ऊपर वाले की इच्छा हुई और एनसी सरकार बनाने में सक्षम हुई, तो निश्चित रूप से हम कर्नाह के मुद्दों को संबोधित करेंगे।'

यह भी पढ़ें- Article 370 की बहाली लेकर उमर अब्दुल्ला ने दिया बयान, कहा- केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ प्रस्ताव पारित करेंगे