Snow Avalanche in Sonmarg: कश्मीर के सोनमर्ग में आया बर्फ का सैलाब, हिमस्खलन की चपेट में आई कई गाड़ियां; देखें वीडियो
Snow Avalanche in Sonmarg कश्मीर के सोनमर्ग में बर्फ का सैलाब आया है। भारी हिमस्खलन होने से कई गाड़ियों के नीचे दबने की खबर भी सामने आ रही है। ताजा हिमस्खलन होने से चारों तरफ मानों बर्फ का सैलाब आ गया है। वहीं किसी भी जानमाल के नुकसान होने की कोई भी सूचना नहीं मिली है। वाहनों से बर्फ भी हटाया जा रहा है।
डिजिटल डेस्क, सोनमर्ग। Snow Avalanche in Sonmarg: जम्मू कश्मीर के सोनमर्ग का हंग इलाका भारी हिमस्खलन की चपेट में आ गया है। इसमें कई गाड़ियों के नीचे दबने की खबर भी सामने आ रही है। ताजा हिमस्खलन होने से चारों तरफ मानों बर्फ का सैलाब आ गया है। हालांकि किसी के हाताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आ रही है। वाहनों से बर्फ हटाने का काम भी लगातार जारी है।
Heavy snow avalanche stuck Hung area of sonmarg, reportedly many vehicles buried under it. pic.twitter.com/aHaMb6p2SO
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
जानकारी के मुताबिक अभी तक किसी भी व्यक्ति के घायल होने की कोई भी खबर नहीं आई है। वहीं दो वाहनों को रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सुरक्षित बर्फ की चादर से बाहर निकाल लिया गया है।
खबर अपडेट की जा रही है...
यह भी पढ़ें: Jammu-Kashmir News: हिमस्खलन से बेहाल सोनमर्ग, बर्फ से जाम हुई सिंध नदी; सड़कों पर भरने लगा पानी