विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'नाराज विधायकों को मनाएंगे', नेशनल कॉन्फ्रेंस में बगावत की चर्चाओं पर बोले फारूक अब्दुल्ला

By Naveen NawazEdited By: Dallu Slathia
Published: Fri, 06 Nov 2026 12:59 PM (IST)

फारूक अब्दुल्ला ने नेशनल कॉन्फ्रेंस में फूट की खबरों को खारिज करते हुए पार्टी की एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने ...और पढ़ें

फारूक बोले- अनुच्छेद 370 और 35A की बहाली की लड़ाई जारी रहेगी। (फाइल फोटो)

फारूक बोले- अनुच्छेद 370 और 35A की बहाली की लड़ाई जारी रहेगी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. फारूक अब्दुल्ला ने नेशनल कॉन्फ्रेंस में फूट की खबरों को खारिज किया।

  2. विधायकों की चिंताओं को जायज बताया, समाधान का आश्वासन दिया।

  3. अनुच्छेद 370 और 35A की बहाली का संघर्ष जारी रहेगा।

नवीन नवाज, श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस के कई विधायकों की बैठक के बाद पार्टी में आंतरिक मतभेदों को लेकर लगाई जा रही अटकलों के बीच पार्टी अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने शुक्रवार को पार्टी में संभावित फूट की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है और विधायकों द्वारा उठाई गई चिंताओं का जल्द समाधान किया जाएगा।

गुपकर स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि विधायकों ने अपनी शिकायतें पार्टी नेतृत्व और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के संज्ञान में लाई हैं। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि उनकी समस्याओं पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।

विधायकों की शिकायतों को जायज बताते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व उनके साथ बातचीत करेगा और समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाएगा।

नेकां में फूट की अटकलों पर नजीर गुरेजी ने दी सफाई

इस बीच, गुरेज के विधायक नज़ीर अहमद खान, जिन्हें नज़ीर गुरेज़ी के नाम से भी जाना जाता है, ने कहा कि कुछ विधायकों की बैठक को इंटरनेट मीडिया पर बेवजह बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया, जिसके चलते पार्टी में संभावित फूट को लेकर अटकलें शुरू हो गईं।

उन्होंने कहा, 'कुछ विधायक दूसरे दिन एक जगह बैठकर मिले थे, लेकिन इंटरनेट मीडिया पर इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया। किसी ने भी पार्टी नहीं छोड़ी है।'

अनुच्छेद 370 और 35A की बहाली के लिए संघर्ष जारी रहेगा

नेशनल कॉन्फ्रेंस में विभाजन की खबरों को खारिज करते हुए फारूक अब्दुल्ला ने दोहराया कि पार्टी नेतृत्व विधायकों की चिंताओं का समाधान करने और संगठन की एकता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

पार्टी के राजनीतिक रुख को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35A की बहाली के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस का संघर्ष जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि विधायकों द्वारा उठाए गए मुद्दे जायज हैं और जल्द ही उनका समाधान किया जाएगा।

नेकां में सब ठीक नहीं, नाराज विधायकों ने उमर-फारूक के सामने रखीं ये मांगें; रुहुल्लाह के इस्तीफे के बाद गहराया संकट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।