विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu Kashmir News: रात के सन्नाटे को चीरते हुए बिजबेहरा में रोड रनवे पर उतरे वायुसेना के युद्धक विमान

Published: Tue, 02 Apr 2024 01:41 PM (IST)Updated: Tue, 02 Apr 2024 01:47 PM (IST)

श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग (Srinagar-Jammu National Highway) पर बिजबेहरा के पास निर्मित साढ़े तीन किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी लड़ाकू विमानों की ...और पढ़ें

Jammu Kashmir News: बिजबेहाड़ा में रोड रनवे पर उतरे वायुसेना के युद्धक विमान। फाइल फोटो
Jammu Kashmir News: बिजबेहाड़ा में रोड रनवे पर उतरे वायुसेना के युद्धक विमान। फाइल फोटो

HighLights

  1. कश्मीर घाटी में अपनी तरह का पहला रोड रनवे।
  2. बनाया गया था तीन चक्रीय सुरक्षा घेरा।
  3. तीसरे घेरे की सुरक्षा का जिम्मा गरूढ़ दस्ते ने संभाला।

जागरण संवाददाता,श्रीनगर। (Bijbehara Road Runway) दक्षिण कश्मीर में श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग (Srinagar-Jammu National Highway) पर बिजबेहरा में करीब साढ़े तीन किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी बनाई गई है। इस हवाई पट्टी का सोमवार और मंगलवार की मध्यरात्रि को वायुसेना ने अपने युद्धक विमानों की लैंडिंग व टेकऑफ के जरिए परीक्षण किया है।

कश्मीर घाटी में अपनी तरह का पहला रोड रनवे

यह जम्मू कश्मीर में विशेषकर कश्मीर घाटी में अपनी तरह का पहला रोड रनवे है। जिसका प्रयोग आपात परिस्थितियों में किया जा सकेगा। परीक्षण के लिए नौ युद्धक विमान हवाई पट्टी पर उतरे और उन्होंने बारी-बारी से उड़ान भरी। यह क्रम सोमवार को आधी रात के बाद शुरु हुआ और आज सुबह करीब साढे चार बजे तक चला।

बनाया गया था तीन चक्रीय सुरक्षा घेरा

रोड रनवे के परीक्षण के समय किसी भी तरह की दिक्कत न हो। इसके लिए हाइवे पर रोड रनवे के दोनों तरफ तीन किलोमीटर पर ही सड़क को आम आवाजाही के लिए बंद किया गया था। तीन चक्रीय सुरक्षा घेरा बनाया गया था।

यह भी पढ़ें: Punjab News: AAP से भाजपा में शामिल हुए इन दो नेताओं को मिलेगी 'वाई' कैटेगरी की सुरक्षा, बताया था जान का खतरा

तीसरे घेरे की सुरक्षा का जिम्मा गरूढ़ दस्ते ने संभाला

बाहरी घेरे में पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया था जबकि दूसरे घेरे में सेना के जवान थे और तीसरे व आंतरिक घेरे की सुरक्षा का जिम्मा वायुसेना (Airforce) के गरूढ़ दस्ते ने संभाला था। चिनूक हेलीकॉप्टर (Chinook Helicopters) भी इस हवाई पट्टी पर उतारा गया है।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: पंजाब की इस लोकसभा सीट पर सभी दलों को एक दमदार उम्मीदवार की तलाश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।