विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धान कटते ही खेतों में बुआई तेज, हीरानगर के किसानों ने नमी का उठाया फायदा; तारबंदी के पार भी चलेंगे ट्रैक्टर

Published: Sun, 04 Oct 2026 03:44 PM (IST)

हीरानगर उपमंडल में धान की कटाई के बाद किसान खाली खेतों में तोरी, चना, मसूर और सब्जियां लगा रहे हैं। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. धान कटाई के बाद किसान रबी फसलें और सब्जियां लगा रहे हैं

  2. खेतों में उपलब्ध नमी का लाभ उठाकर बुआई की जा रही है

  3. तोरी, चना, मसूर, सरसों जैसी दलहनी फसलें बोई जा रही हैं

संवाद सहयोगी, हीरानगर। उपमंडल हीरानगर में इन दिनों धान की कटाई का काम जारी है। धान की फसल समेटने के साथ ही किसान खाली हो रहे खेतों में रबी फसलों और सब्जियों की बुआई में जुट गए हैं।

खेतों में मौजूद नमी का लाभ उठाते हुए किसान तोरी, चना, मसूर, सरसों सहित विभिन्न सब्जियां लगा रहे हैं। सीमावर्ती क्षेत्र में इन फसलों की बुआई का रुझान अधिक देखने को मिलता है।धान की कटाई के बाद खेतों को खाली छोड़ने के बजाय किसान उनमें अगली फसल लगाने को प्राथमिकता दे रहे हैं।

जिन खेतों में पर्याप्त नमी है, वहां किसान दलहनी फसलों के साथ आलू, मूली और पालक जैसी सब्जियों की बुआई भी कर रहे हैं। इससे खेतों में उपलब्ध नमी का उपयोग करने के साथ अतिरिक्त फसल लेने की संभावना भी बढ़ती है।

कृषि विभाग हीरानगर जोन के एईओ विनोद शर्मा ने बताया कि विभाग के केंद्रों पर विभिन्न फसलों के बीज उपलब्ध करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिन किसानों के खेतों में पर्याप्त नमी है, वे वहां की परिस्थितियों के अनुसार तोरी, सरसों, चना, मसूर, आलू, मूली और पालक की बुआई कर सकते हैं।

धान की कटाई और रबी फसलों की बुआई का काम साथ-साथ चलने से क्षेत्र में कृषि गतिविधियां तेज हो गई हैं। किसान मौसम और खेतों में नमी की स्थिति को देखते हुए अगली फसल लगाने में जुटे हैं।

वहीं तारबंदी के आगे भी किसानो ने गेहूं की फसल के लिए खेतों को तैयार करना शुरू कर दिया है और बीएसएफ भी किसानों को सुरक्षा के साथ साथ अपने ट्रेक्टर चला कर सहयोग कर रही है। गौरतलब है हीरानगर सेक्टर में अभी तक चक चंगा,करोल में ही आगे खेती हो रही।

यह भी पढ़ें- हेरोइन पर शिकंजा कसा तो ‘टापाल’ ने ली जगह, जम्मू-कश्मीर में दर्द की दवाओं का खतरनाक नशा