विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या था फारूक अब्दुल्ला का बयान? जिस पर मचा सियासी बवाल, कांग्रेस ने बनाई दूरी; BJP ने बताया देश के खिलाफ विद्रोह

Published: Sat, 24 Oct 2026 08:55 PM (IST)

फारूक अब्दुल्ला के पाकिस्तान संबंधी बयान पर जम्मू-कश्मीर में सियासी बवाल मच गया है। भाजपा ने इसे देश विरोधी बताया, ...और पढ़ें

फारूक अब्दुल्ला। फाइल फोटो

फारूक अब्दुल्ला। फाइल फोटो

HighLights

  1. फारूक अब्दुल्ला के पाकिस्तान बयान पर सियासी बवाल।

  2. कांग्रेस ने पाकिस्तान के हस्तक्षेप को अस्वीकार किया।

  3. भाजपा ने बयान को देश विरोधी करार दिया।

जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के पाकिस्तान को लेकर बयान पर सियासत गरम हो गई है। बीजेपी और कांग्रेस ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी ने जहां बयान की निंदा की है, वहीं कांग्रेस ने दूरी बना ली।

जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने फारूक अब्दुल्ला के बयान से दूरी बनाते हुए स्पष्ट किया है कि पाकिस्तान को भारत के आंतरिक मामलों में बोलने या हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है। कांग्रेस ने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और इससे संबंधित मामलों में पाकिस्तान की कोई भूमिका नहीं हो सकती।

गुलाम कश्मीर की स्थिति पर ध्यान दे पाकिस्तान

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा स्पष्ट किया कि जम्मू-कश्मीर से संबंधित मुद्दे भारत के आंतरिक मामले हैं और उनका समाधान देश के संवैधानिक दायरे में ही होना चाहिए। पाकिस्तान को इन मामलों में हस्तक्षेप करने के बजाए गुलाम कश्मीर की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए।

कांग्रेस ने अपने रुख के माध्यम से स्पष्ट किया कि जम्मू-कश्मीर के भविष्य और यहां के लोगों से जुड़े मुद्दों पर फैसला भारत के भीतर ही होना चाहिए तथा किसी भी बाहरी देश को इसमें हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं है।

क्या बोली बीजेपी? 

बीजेपी नेता अल्ताफ ठाकुर ने कहा कि यह देश के खिलाफ खुला विद्रोह है। उनका बयान देश की एकता और अखंडता के खिलाफ है। नेशनल कॉन्फ्रेंस हमेशा से देश-विरोधी रही है। फारूक अब्दुल्ला द्वारा दिया गया बयान पूरी तरह से देश-विरोधी है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि फारूक अब्दुल्ला को सीमा पार भी देखना चाहिए कि कश्मीरियों की क्या हालत है।

यह भी पढ़ें- 'सीमा पार भी देखिए PoK की क्या हालत है', फारूक अब्दुल्ला के बयान पर BJP का पलटवार

क्या बोले फारूक अब्दुल्ला?

बारामूला में पार्टी कार्यकत्ताओं को संबोधित करते हुए फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि पृरी दुनिया में हमारा पड़ोसी पीछे लगा है। हमारा पड़ोसी (पाकिस्तान) कई जगहों पर जाकर कश्मीर और कश्मीरियों के बारे में बात कर रहा है। इसी वजह से जम्मू-कश्मीर के लोगों की जान बच रही है। अन्यथा, कश्मीरियों को लेकर भारत की मंशा सही नहीं है। केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर इसलिए 'खामोश' है, क्योंकि उस पर दुनिया का दबाव है।

यह भी पढ़ें- 'पाकिस्तान हमें बचा रहा', विलय दिवस से पहले फारूक अब्दुल्ला के बयान पर बवाल; मकबूल शेरवानी की शहादत भूल गए पूर्व CM?