विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vaishno Devi Trains: जम्मू जाने वाली 65 ट्रेनें रद, वैष्णो देवी जाना है तो इन ट्रेनों का है विकल्प; देखें लिस्ट

Published: Thu, 16 Jan 2025 11:30 PM (IST)

Vaishno Devi Trains जम्मू तवी रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण के कारण 16 जनवरी से 6 मार्च तक कई ट्रेनें रद्द ...और पढ़ें

माता वैष्णो देवी के लिए जारी है शिव शक्ति और वंदे भारत का संचालन (जागरण फोटो)
माता वैष्णो देवी के लिए जारी है शिव शक्ति और वंदे भारत का संचालन (जागरण फोटो)

HighLights

  1. पठानकोट, जम्मू और कटड़ा जाने वाली 65 ट्रेनें रद हो गई हैं
  2. जम्मूतवी स्टेशन पर पुनर्निर्माण चल रहा है जिसकी वजह से ट्रेनें हुईं कैंसिल
  3. शिव शक्ति एक्सप्रेस और वंदे भारत जैसी ट्रेनों का संचालन अभी भी जारी है

डिजिटल डेस्क, जम्मू। Jammu Trains Cancel: जम्मू तवी रेलवे स्टेशन पर पुनर्निर्माण का काम चल रहा है। यही कारण है कि 16 जनवरी से लेकर 6 मार्च तक पठानकोट, जम्मू तवी, उधमपुर और कटड़ा जाने वाली 65 ट्रेनें रद हो गई हैं। ट्रेनों के रद होने से उन लोगों की समस्या बढ़ गई है जो वैष्णो देवी का प्लान कर रहे हैं।

ऐसे में श्री माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर यह है कि अभी भी कटड़ा के लिए कुछ ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। आइए, इन ट्रेनों की सूची के बारे में जानते हैं। 

ये ट्रेनें अभी भी जारी

  • नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी (कटड़ा) जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (22477/22478) का संचालन जारी है। 
  • नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी (कटड़ा) जाने वाली श्री शक्ति एक्सप्रेस (22461/22462) का संचालन जारी है।
  • नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी (कटड़ा) जाने वाली उत्तर संपर्क क्रांति (12445/12446) का संचालन जारी है।
  • अंबेडकर नगर से श्री माता वैष्णो देवी (कटड़ा) जाने वाली मालवा एक्सप्रेस (12919/12929) का संचालन जारी है।
  • सुबेदारगंज से श्री माता वैष्णो देवी (कटड़ा) जाने वाली जम्मू मेल (14033/14034) का संचालन जारी है। 
  • मुंबई बांद्रा टर्मिनस से श्री माता वैष्णो देवी (कटड़ा) जाने वाली (12472/12473) का संचालन जारी है।
  • नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी जाने वाली जम्मू तवी राजधानी एक्सप्रेस (12425/12426) का संचालन जारी है।

यह भी पढ़ें- अब ट्रेन यात्रियों को नहीं मिलेगा टिकट! एक महीने तक उठानी पड़ेगी दिक्कत, 30 से अधिक गाड़ियां रद्द

ये ट्रेनें भी विकल्प

हालांकि, इसके अलावा झेलम एक्सप्रेस, जम्मू तवी दुरंतो एक्सप्रेस, अंडमान एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का संचालन जारी है। अधिक जानकारी के लिए यात्री आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट से ट्रेनों की सूची और समय देख सकते हैं। इसके अलावा रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 से भी संपर्क कर ट्रेनों के बारे में जानकारी ली जा सकती है।

क्यों हुईं ट्रेनें रद

दरअसल, जम्मू रेलवे स्टेशन के विस्तार के तहत एक और रेलवे स्टेशन तैयार हो रहा है, जहां छह माह में चार नए प्लेटफार्म बनाए जाने हैं। भारतीय रेलवे बोर्ड रेलगाड़ियों को रद्द करने का आदेश जारी किया है। इसके तहत जम्मू से बाड़मेर के बीच चलने वाली शालीमार एक्सप्रेस भी छह मार्च तक दोनों ओर से रद्द रहेगी।

यह भी पढ़ें- Jammu Train Cancel: एक्सप्रेस के बाद अब पैसेंजर के भी थमे पहिये, 6 मार्च तक नहीं चलेंगी ये ट्रेनें; देखें लिस्ट