विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Republic Day: बारामूला में निकाली गई तिरंगा रैली, हाथों में झंडा लिए लोगों ने लगाए 'भारत माता की जय' के नारे

By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
Published: Wed, 25 Jan 2023 05:01 PM (IST)

आज बुधवार को जम्मू-कश्मीर के बारामूला में तिरंगा रैली निकाली गई। गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले बारामूला के स्थानीय ...और पढ़ें

आज बुधवार को जम्मू-कश्मीर के बारामूला में तिरंगा रैली निकाली गई।
आज बुधवार को जम्मू-कश्मीर के बारामूला में तिरंगा रैली निकाली गई।

बारामूला, एएनआई। जम्मू-कश्मीर देशभक्ति के रंग में रंग गया है। जहां एक ओर श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी की जा रही है, तो वहीं दूसरी ओर बारामूला में आज यानी की बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। कल गणतंत्र दिवस से पहले आज बारामूला में स्थानीय लोगों ने बुधवार को तिरंगा रैली निकाली ।

हाथ में तिरंगा लिए, भारत माता की जय के नारे लगाते हुए बारामूला में स्थानीय लोगों ने तिरंगा रैली निकाली। कड़ाके की ठंड के बीच घाटी में गणतंत्र दिवस को लेकर काफी उत्साह है। इसी के बीच आज बुधवार को ये रैली निकाली गई।

यह भी पढ़ें: मोदी सरकार पर बरसे फारूक अब्दुल्ला, बोले- चुनावी फायदे के लिए दो समुदायों के बीच बोए जा रहे नफरत के बीज

घाटी में जारी है अलर्ट

गणतंत्र दिवस को देखते हुए जम्मू-कश्मीर में अलर्ट जारी कर दिया है। सभी जिलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही साथ राजमार्गों से लेकर सड़कों पर सुरक्षा चौकियां बनाई गई हैं।

यह भी पढ़ें: Republic Day पर जम्मू कश्मीर पुलिस के 36 अधिकारी व कर्मियों को पुलिस मेडल देने की घोषणा

नोट- खबर अपडेट की जा रही है।