विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Republic Day पर जम्मू कश्मीर पुलिस के 36 अधिकारी व कर्मियों को पुलिस मेडल देने की घोषणा

By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
Published: Wed, 25 Jan 2023 02:17 PM (IST)

गणतंत्र दिवस के अवसर पर जेके पुलिस के 36 अधिकारियों और कर्मियों को बहादुरी सराहनीय कार्य और विशिष्ट सेवा के ...और पढ़ें

Republic Day पर जम्मू कश्मीर पुलिस के 36 अधिकारी व कर्मियों को पुलिस मेडल देने की घोषणा
Republic Day पर जम्मू कश्मीर पुलिस के 36 अधिकारी व कर्मियों को पुलिस मेडल देने की घोषणा

जम्मू, जागरण संवाददाता : गणतंत्र दिवस (Republic Day) के अवसर पर जम्मू कश्मीर पुलिस (Jammu Kashmir Police) के 36 अधिकारियों और कर्मियों को बहादुरी, सराहनीय कार्य और विशिष्ट सेवा के लिए पुलिस मेडल देने की गृह मंत्रालय ने घोषणा की है।

इन अफसरों को मिलेगा पुलिस मेडल 

आदेश के तहत बहादुरी के लिए पुलिस मेडल पाने वालों में एसपी शहजाद अहमद सलारिया, एसडीपीओ फुरकान कादर, एएसआई अब्दुल रशीद, हेड कांस्टेबल तारिक अहमद, इंस्पेक्टर अहमद हुसैन मीर, एएसआई मुश्ताक अहमद भट, हेड कांस्टेबल असगर अली, हेड कांस्टेबल मोहम्मद अब्बास वाणी, सलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल चरण सिंह चाढ़क, कांस्टेबल इमरान अली सोफी, एसएसपी जीवी संदीप चक्रवर्ती, सलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल परवेज अहमद खान, फैयाज अहमद, कांस्टेबल वसीम मोहिउद्दीन लोन, एएसआई अब्दुल हमीद रेशी, कांस्टेबल बिलाल अहमद वाणी, हेड कांस्टेबल अब्दुल हमीद, कांस्टेबल सिराज अहमद गिनाई, डीएसपी शीजान भट्ट, एएसआई लतीफ अहमद, कांस्टेबल मोहम्मद रफी डार, इंस्पेक्टर खालिद फैयाज, एएसआई मोहम्मद युसूफ मलिक और कांस्टेबल वरिंदर मन्हास शामिल है।

विशिष्ट सेवा के लिए इन अफसरों को किया जाएगा सम्मानित

वहीं, विशिष्ट सेवा के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कश्मीर विजय कुमार और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय जम्मू और कश्मीर दानिश राणा को पुलिस मेडल देने की घोषणा की गई है।

इसके अलावा सराहनीय कार्य के लिए एसपी अवंतीपुरा मोहम्मद यूसुफ, क्राइम ब्रांच के विशेष डीजी के सेक्शन ऑफिसर एसपी अमरजीत सिंह, एसपी वेस्ट जोन श्रीनगर सईद अल ताहिर जिलानी, एसपी एजाज अहमद जरगर, एसपी पुलिस मुख्यालय मोहम्मद सईद शाह, एसपी रूरल जम्मू संजय कुमार शर्मा, इंस्पेक्टर शेरे कश्मीर पुलिस अकादमी उधमपुर पुष्पजीत सिंह, इंस्पेक्टर पुलिस अस्पताल संजय बख्शी, इंस्पेक्टर एंटी करप्शन ब्यूरो गुलजार अहमद मलिक, सब इंस्पेक्टर पुलिस मुख्यालय भगवान सिंह बंद्राल, हेड कांस्टेबल एसडीआरएफ अब्दुल गफ्फार शामिल है।

यह भी पढ़ें - Jammu-Kashmir News: शहजाद सलारिया ने परिमपोर मुठभेड़ में मार गिराए थे लश्कर के दो कमांडर

Jammu: smart meter का लोगों ने किया विरोध, गुस्साए कर्मचारियों ने गुल की पूरे इलाके की बिजली