विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amarnath Yatra: खुशखबरी! अब डायरेक्ट ट्रेन से पहुंच सकेंगे बाबा बर्फानी, इस साल श्रद्धालुओं को मिलेगी खास सुविधा

Published: Fri, 18 Apr 2025 11:54 AM (IST)

श्री अमरनाथ यात्रा 2025 की तैयारियां जोरों पर हैं। श्रीनगर और आसपास के इलाकों में व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया ...और पढ़ें

अमरनाथ यात्रा 2025 के लिए सभी तैयारियां पूरी (फाइल फोटो)
अमरनाथ यात्रा 2025 के लिए सभी तैयारियां पूरी (फाइल फोटो)

HighLights

  1. श्रीनगर के डीसी ने की अमरनाथ यात्रा प्रबंधों की समीक्षा
  2. सड़क या हवाई जहाज के बजाय रेल यात्रा से भी आ सकते हैं श्रद्धालु

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। तीन जुलाई से शुरू हो रही श्री अमरनाथ तीर्थयात्रा को लेकर श्रीनगर और उसके साथ सटे इलाकों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला उपायुक्त श्रीनगर ने गुरुवार को पुलिस और नागरिक प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक में यात्रा के सुचारू और निर्बाध संचालन को सुनिश्चित करने के लिए किए जाने वाले प्रबंधों की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष श्री अमरनाथ यात्रा के लिए आने वाले बहुत से श्रद्धालु सड़क मार्ग या हवाई जहाज के बजाय रेल यात्रा भी कर सकते हैं। बता दें कि ऊधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना पूरी हो चुकी है, केवल प्रधानमंत्री झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत करेंगे। उम्मीद है कि यात्रा शुरू होने से पहले यह रेल सेवा शुरू की जा सकती है।

संबंधित अधिकारियों ने बताया कि जिला उपायुक्त डॉ. बिलाल मोहिउद्दीन ने श्रीनगर के पंथाचौक में यात्रा ट्रांजिट कैंप में बिजली और पानी की आपूर्ति, सफाई और स्वच्छता की व्यवस्था, आपदा न्यूनीकरण और अग्नि सुरक्षा उपाय के अलावा परिवहन और पार्किंग सुविधाएं, आरएफआइडी कार्ड जारी करने, चिकित्सा सुविधा और आने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए संबधित अधिकारियों से चर्चा की।

श्रद्धालुओंं के ठहरने के लिए खास सुविधा

उन्होंने यात्रियों के ठहरने की सुविधा को और बेहतर बनाने व आपात परिस्थितियों में अतिरिक्त यात्रियों को ठहराने की व्यवस्था भी तैयार करने को कहा। जिला उपायुक्त ने बैठक में मौजूद श्रीनगर नगर निगम के अधिकारियों को उचित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि शिविर में मोबाइल शौचालय व स्नानघरों की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ यात्रा का शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन, जाने से पहले जरूर कर लें ये तैयारी

यात्रा में सुविधाएं देने वालों का पंजीकरण आरंभ

श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुविधाएं देने वाले पिट्ठू-पालकी वालों, घोड़े वालों व अन्य लोगों का पंजीकरण करने की प्रक्रिया वीरवार से आरंभ हो गई। श्रम विभाग के आयुक्त चरणदीप सिंह ने श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर कुछ लोगों का पंजीकरण करके इस सेवा का शुभारंभ किया।

उन्होंने कई सेवादातों से वर्चुअली बात भी की और संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्राधिकार में आने वाले ऐसे लोगों का आनलाइन पंजीकरण करवाने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रा 2025: रजिस्‍ट्रेशन से लेकर बाबा बर्फानी के दर्शन तक; यहां पढ़ें अपने सभी सवालों के जवाब