विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'दिल्ली में अघोषित इमरजेंसी, रिहा करो वरना'... CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के सोनम वांगचुक, दी खुली चेतावनी

By Hema SharmaEdited By: Hema Sharma
Published: Sun, 11 Oct 2026 08:11 AM (IST)

दिल्ली में CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सरकार को खुली चेतावनी दी है। उन्होंने इसे ...और पढ़ें

CJP के प्रदर्शन से पहले नेताओं की हिरासत पर भड़के सोनम वांगचुक।

CJP के प्रदर्शन से पहले नेताओं की हिरासत पर भड़के सोनम वांगचुक।


HighLights

  1. CJP नेताओं को दिल्ली में प्रदर्शन से पहले किया गया गिरफ्तार

  2. सोनम वांगचुक ने गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की

  3. 24 घंटे में रिहाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

डिजिटल डेस्क, जम्मू। 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के लीडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रोटेस्ट का ऐलान किया था।

दिल्ली पुलिस ने उनके मंसूबे कामयाब होने से पहले ही सभी को गिरफ्तार कर लिया है। ऐसे में उन्हें मौका ही नहीं मिला की वो अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करें।

वहीं इसी बात पर नाराजगी जताते हुए लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने दिल्ली में घेराबंदी और लोगों को गिरफ्तार किए जाने की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा है कि अगर 24 घंटे के अंदर सभी लोगों को रिहा नहीं किया गया तो वो भी इस आंदोलन का हिस्सा बनेंगे।

देशभर में लगी है 'अघोषित इमरजेंसी'

सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर बोला है कि प्रदर्शन से पहले ही बहुत सारी गिरफ्तारियां हुई हैं। छात्र नेताओं की, वकीलों की पत्रकारों की, यहां तक की सांसदों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने ऐसा कहा कि लोकतंत्र वाले देश में शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन की अनुमति तो मिलनी ही चाहिए। मगर दिल्ली में हालातों को देख लग रहा है कि जैसे कोई अघोषित आपातकाल या इमरजेंसी लग गई हो।

सभी को कर दिया जाए रिहा वरना होगा आंदोलन

सोनम ने सरकार से अपील की है कि सभी गिरफ्तार किए गए नेताओं को रिहा कर दिया जाए और मामले को सुलझा लिया जाए। अगले 24 घंटों में ऐसा नहीं होता है तो मैं भी एक शांतिपुर्ण प्रदर्शन पर विचार करने के लिए मजबूर हो जाऊंगी।

सरकार को दी खुली चेतावनी

वांगचुक ने सरकार को खुली चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने उनकी बात नहीं मानी तो वो भी इस आंदोलन का हिस्सा बनने के लिए मजबूर हो जाएंगे। फिर चाहे वो धरना करें, पदयात्रा करें या फिर अनशन पर बैठें। ये लेह में हो या दिल्ली में लेकिन होगी।

क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

संक्षेप में बता दें कि दिल्ली में एसआईआर और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी की ओर से प्रदर्शन किया जा रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी की मांग है कि ज्ञानेश कुमार को उनके पद से हटाया जाए।

अब ये इस्तीफा होगा या नहीं, पहले जिस तरह उनकी मांगों को देखते हुए धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हुआ था वैसा दोबारा होता है या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

 यह भी पढ़ें- CJP के प्रोटेस्ट में क्यों शामिल नहीं हुए सोनम वांगचुक? वीडियो जारी कर बोले- 'देश की सुरक्षा के लिए करते रहेंगे काम'