जम्मू-कश्मीर के रियासी में ऑन ड्यूटी CISF जवान को लगी गोली, इलाज के दौरान मौत
जम्मू-कश्मीर के रियासी में ड्यूटी पर तैनात CISF जवान मोहम्मद मुश्ताक की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस घटना ...और पढ़ें
-1791600644308_m.webp)
सीआईएसएफ जवान मोहम्मद मुश्ताक की गोली लगने से मौत।
HighLights
CISF जवान मुश्ताक की रियासी में ड्यूटी पर गोली लगने से मौत
घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की, कारण अज्ञात
घायल जवान को जम्मू रेफर किया गया, इलाज के दौरान निधन
राज्य ब्यूरो, जम्मू। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां ड्यूटी पर तैनात सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) के एक जवान को गोली लग गई।
घायल जवान की पहचान रियासी के मारी गांव निवासी मोहम्मद मुश्ताक के रूप में हुई है। घटना सुबह करीब 9:10 बजे हुई, जिसके तुरंत बाद जवान को प्राथमिक उपचार के लिए रियासी जिला अस्पताल ले जाया गया।
बेहतर इलाज के लिए जम्मब किया रेफर
डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जम्मू रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। अब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि गोली किन परिस्थितियों में चली।
मुश्ताक को लगी थीं गंभीर चोटें
मुश्ताक का इलाज कर रहे रियासी जिला अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि मुश्ताक को घायल अवस्था में यहां लाया गया था। वो बहुत ज्यादा घायल थे तो इलाज के लिए उन्हें दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। डॉक्टर ने बताया कि मुश्ताक को गंभीर चोटें लगी थीं।
पहले भी हुए हैं ऐसी घटनाएं
याद दिला दें कि 29 सितंबर को कठुआ जिले के मशका इलाके में सेवा-II हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट यूनिट में तैनात कर्मचारियों के बीच हुई बहस के बाद गोलीबारी की घटना में CISF के चार जवान मारे गए थे।
एक आंतरिक जांच शुरू की गई और आरोपी हेड कॉन्स्टेबल को पुलिस के हवाले कर दिया गया। मारे गए लोगों में असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडे, सब-इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह और कॉन्स्टेबल रफीक अहमद व संदीप कुमार शामिल थे।
3 नवंबर, 2025 को एक मिलिट्री कैंप में राइफल से गलती से गोली चलने के कारण नायक अमरजीत सिंह की मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब वह कैंप में संतरी की ड्यूटी कर रहे थे। उन्हें तुरंत पास के फील्ड हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन गोली लगने से हुई चोटों के कारण उनकी मौत हो गई।
29 अगस्त 2025 को गांदरबल ज़िले में गलती से गोली चलने की घटना में नायक उप्पाला रवि कुमार की मौत हो गई। वे 54 राष्ट्रीय राइफल्स के साथ तैनात थे। शुरुआती जांच में यह पुष्टि होने के बाद कि ड्यूटी के दौरान उनकी सर्विस राइफल से अनजाने में गोली चल गई थी, स्थानीय पुलिस ने औपचारिक मामला दर्ज किया।
जम्मू-कश्मीर में तैनात सुरक्षा बलों के साथ हथियार से गलती से गोली चलने की घटनाएं मुख्य रूप से नियमित संतरी ड्यूटी, गाड़ियों की आवाजाही या शिफ्ट खत्म होने के तुरंत बाद होती हैं।
ऑपरेशन का दबाव, मुश्किल इलाके और हथियारों को हर समय तैयार रखने की ज़रूरत इसके मुख्य कारण हैं।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 100 अधिकारियों के तबादले; पुंछ और कुपवाड़ा में नए SSP तैनात
