विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 100 अधिकारियों के तबादले; पुंछ और कुपवाड़ा में नए SSP तैनात

Published: Sat, 10 Oct 2026 07:54 AM (IST)

जम्मू-कश्मीर पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए 100 अधिकारियों का तबादला किया गया है। दानिश राणा को ...और पढ़ें

जम्मू-कश्मीर पुलिस विभाग की नई तबादला सूची जारी।

 जम्मू-कश्मीर पुलिस विभाग की नई तबादला सूची जारी।

HighLights

  1. जम्मू-कश्मीर पुलिस में 100 अधिकारियों का व्यापक तबादला

  2. दानिश राणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के नए एमडी बने

  3. गरीब दास को एडीजी होमगार्ड्स की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली

जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू-कश्मीर पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल करते हुए 100 अधिकारियों की नई तैनातियां की गई हैं। उपलब्ध तबादला सूची में आइपीएस और जेकेपीएस कैडर के अधिकारी शामिल हैं।

इन अधिकारियों को विभिन्न जिलों, पुलिस रेंज, सशस्त्र पुलिस बटालियनों, रेलवे पुलिस, सीआइडी, सुरक्षा शाखा और प्रशिक्षण संस्थानों में जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

सूची के अनुसार, दानिश राणा को जेएंडके पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन का प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त किया गया है, जबकि गरीब दास को एडीजी होमगार्ड्स, सिविल डिफेंस एवं एसडीआरएफ की जिम्मेदारी दी गई है।

अब्दुल जब्बार को आइजी आर्म्ड पुलिस जम्मू और डॉ. मोहम्मद हसीब मुगल को एसकेपीए उधमपुर का निदेशक बनाया गया है। शाहिद मेहराज राथर को आइजी टेक्निकल सर्विसेज जम्मू-कश्मीर तथा रईस मोहम्मद भट को डीआइजी सीआइडी मुख्यालय नियुक्त किया गया है।

रेलवे पुलिस में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। शिव कुमार शर्मा को डीआइजी रेलवे जम्मू, सतीश कुमार को एसएसपी रेलवे जम्मू, रमेश चंदर कोटवाल को एसएसपी रेलवे कटड़ा और मोहम्मद यूसुफ को एसएसपी रेलवे कश्मीर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कई जिलों के एसएसपी बदले

जिला पुलिस व्यवस्था में भी कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। सुधांशु धामा को एसएसपी कुपवाड़ा, वैभव मीणा को एसएसपी पुंछ, नेहा जैन को एसएसपी सोपोर, अन्ना सिन्हा को एसएसपी रामबन और हर्षल राजेश महाजन को एसएसपी गांदरबल नियुक्त किया गया है। ताहिर सलीम खान को एसएसपी बांदीपोरा, साजाद खलीक भट को एसएसपी हंदवाड़ा और इरशाद हुसैन राथर को एसएसपी अवंतीपोरा की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा, वसीम कादरी को एसएसपी सिक्योरिटी कश्मीर, अरुण गुप्ता को एसएसपी सीआइडी मुख्यालय, खलील अहमद पोसवाल को एसएसपी मुख्यालय सीआइडी और आनंद कुमार मिश्रा को एसएसपी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) जम्मू-कश्मीर नियुक्त किया गया है। मुबाशिर रसूल को एसएसपी इंफोर्समेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जम्मू में ट्रैफिक और जिला पुलिस में बदलाव

जम्मू संभाग में भी कई अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। केएम प्रियंका को एसएसपी ट्रैफिक नेशनल हाईवे, मास्टर पॉपी को एसएसपी रूरल ट्रैफिक जम्मू, बलजीत सिंह को एसपी नार्थ जम्मू और वरुण जंडियाल को एसपी साउथ जम्मू नियुक्त किया गया है। संदीप भट को एसपी मुख्यालय जम्मू की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं, विवेक शेखर शर्मा को अतिरिक्त एसपी भद्रवाह, शिवेंद्र सिंह जम्वाल को अतिरिक्त एसपी ऊधमपुर, निखिल रसगोत्रा को अतिरिक्त एसपी नौशहरा, प्रदीप कुमार को अतिरिक्त एसपी सांबा और मोहम्मद शफीक को अतिरिक्त एसपी किश्तवाड़ नियुक्त किया गया है। वसीम महमूद को अतिरिक्त एसपी राजौरी तथा निसार अहमद दरजी को अतिरिक्त एसपी गांदरबल की जिम्मेदारी दी गई है।

सशस्त्र पुलिस और अन्य इकाइयों में भी फेरबदल

तबादला सूची में सशस्त्र पुलिस बटालियनों, महिला बटालियनों, एसआइए, सीआइडी, सुरक्षा शाखा और प्रशिक्षण संस्थानों में भी कई अधिकारियों की नियुक्तियां शामिल हैं। अयाज अहमद भट को 23वीं जेकेएपी आइआर बटालियन, संजय कुमार कोतवाल को 18वीं जेकेएपी आइआर बटालियन, अरशी आदिल को पहली जेकेएपी महिला बटालियन और टिकम सिंह वर्मा को 16वीं जेकेएपी आइआर बटालियन का कमांडेंट नियुक्त किया गया है।

इसी तरह, इफ्तखार तालिब को एसपी एसआइए मुख्यालय, मशकूर अहमद जरगर को एसपी साउथ श्रीनगर, गफूर मुस्तफा भट को एसपी मुख्यालय श्रीनगर और राज सिंह गौरिया को एसएसपी सिक्योरिटी वीआइपी (टेक्निकल) की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अतिरिक्त, कई अधिकारियों को पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों, पुलिस मुख्यालय, सिविल डिफेंस, एसडीआरएफ और अन्य विशेष इकाइयों में तैनात किया गया है। इस फेरबदल में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ अतिरिक्त एसपी, एसपी और डिप्टी कमांडेंट स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- 11 अक्टूबर से शुरू होंगे शारदीय नवरात्र, जम्मू में कलश स्थापना के लिए सिर्फ 45 मिनट का मुहूर्त; जानें शुभ समय