विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bharat Jodo Yatra: शुक्रवार को दिल्ली से श्रीनगर के लिए उड़ान भरेंगे राहुल गांधी, 27 से फिर शुरू होगी यात्रा

By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
Published: Wed, 25 Jan 2023 09:20 PM (IST)

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर खराब मौसम के चलते ब्रेक लग गया है लेकिन 27 जनवरी से एक ...और पढ़ें

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर खराब मौसम के चलते ब्रेक लग गया है
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर खराब मौसम के चलते ब्रेक लग गया है

जम्मू,जागरण डिजिटल डेस्क। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर खराब मौसम के चलते ब्रेक लग गया है। जम्मू और कश्मीर में वर्षा और भूस्खलन की वजह से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा फिलहाल रोक दी गई है। राहुल गांधी दिल्ली वापस आ गए हैं। अब राहुल गांधी शुक्रवार को श्रीनगर के लिए दिल्ली से उड़ान भरेंगे। शुक्रवार को राहुल गांधी श्रीनगर पहुंचेंगे और फिर से यात्रा में शामिल होंगे।

शुक्रवार को राजधानी दिल्ली से राहुल श्रीनगर जाएंगे और फिर से यात्रा शुरू हो जाएगी। जहां राहुल गांधी बुधवार को दिल्ली वापस आ गए हैं, तो वहीं कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता चंदरकोट से रामबन तक विभिन्न बिंदुओं पर रुके हुए हैं। जब राहुल वापस आएंगे तब सभी नेता एक बार फिर से यात्रा में शामिल हो जाएंगे। 27 जनवरी से एक बार फिर से यात्रा शिरू हो जाएगी।

यह भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra: बारिश और भूस्खलन के कारण राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा रुकी

खराब मौसम के कारण रामबन का कार्यक्रम रद्द

बता दें कि, जम्मू-कश्मीर में राजमार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन भी हुआ है। अगले दो दिन ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। यात्रा के बारे में अपडेट देते हुए कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी जयराम रमेश ने कहा कि खराब मौसम और भूस्खलन के कारण रामबन के बनिहाल में होने वाले कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। अब यात्रा 27 जनवरी को सुबह 8 बजे से शुरू होगी।

यह भी पढ़ें: Republic Day: बारामूला में निकाली गई तिरंगा रैली, हाथों में झंडा लिए लोगों ने लगाए 'भारत माता की जय' के नारे

अभी कुछ दिन और रहेंगे यही हालात

बनिहाल से ताल्लुक रखने वाले और पिछले दो चुनावों में दो बार विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले जम्मू-कश्मीर कांग्रेस प्रमुख विकार रसूल वानी को गांधी के साथ घूमते और विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से उनका परिचय कराते देखा गया। लंबर कैंपिंग स्टेशन पर कुछ इंच की बर्फबारी जमा हो गई थी जबकि बनिहाल में रात भर लगातार बारिश हुई।