विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bharat Jodo Yatra: बारिश और भूस्खलन के कारण राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा रुकी

By Jagran NewsEdited By: Sonu Gupta
Published: Wed, 25 Jan 2023 12:03 PM (IST)

जम्मू और कश्मीर में वर्षा और भूस्खलन की वजह से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा फिलहाल रोक दी गई ...और पढ़ें

बारिश और भूस्खलन के कारण राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा रुकी
बारिश और भूस्खलन के कारण राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा रुकी

श्रीनगर, जागरण संवाददाता। जम्मू और कश्मीर में वर्षा और भूस्खलन की वजह से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा फिलहाल रोक दी गई है और राहुल गांधी रामबन से जम्मू लौट रहे हैं। माना जा रहा है कि वहां से दिल्ली लौट जाएंगे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रामबन में यात्रा सुबह एक घंटे की देरी से शुरू हुई थी। राहुल को शाम को रामबन के बनिहाल में सभा को संबोधित करना था पर सुबह से लगातार उस क्षेत्र में बारिश हो रही है।

खराब मौसम के कारण रामबन का कार्यक्रम रद

राजमार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन भी हुआ है। अगले दो दिन ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। यात्रा के बारे में अपडेट देते हुए कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी जयराम रमेश ने कहा कि खराब मौसम और भूस्खलन के कारण रामबन के बनिहाल में होने वाले कार्यक्रम को रद कर दिया गया है। अब यात्रा 27 जनवरी को सुबह 8 बजे से शुरू होगी।

यात्रा के दौरान लोगों में दिखा जोश

इससे पहले जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता जहानजैब सिरवाल ने कहा कि भारी बारिश के कारण एक घंटे की देरी के बाद यात्रा सुबह करीब 9 बजे बाठी से फिर से शुरू हुई और रामबन शहर में मैत्रा के रास्ते पुरानी संरेखण सड़क को कवर करते हुए 131वें दिन आगे बढ़ रही थी। अपनी ट्रेडमार्क सफेद टी-शर्ट पहनकर यात्रा शुरू करने वाले गांधी ने बाद में एक काला रेनकोट पहन लिया। उउनी अगवानी के लिए बारिश के बावजूद उत्साही कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में वहां पहुंचे

अभी कुछ दिन और रहेंगे यही हालात

बनिहाल से ताल्लुक रखने वाले और पिछले दो चुनावों में दो बार विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले जम्मू-कश्मीर कांग्रेस प्रमुख विकार रसूल वानी को गांधी के साथ घूमते और विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से उनका परिचय कराते देखा गया। लंबर कैंपिंग स्टेशन पर कुछ इंच की बर्फबारी जमा हो गई थी जबकि बनिहाल में रात भर लगातार बारिश हुई। मौसम विभाग ने मध्य और ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में दिन में बारिश होने का अनुमान जताया है। यात्रा पिछले साल 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई और गुरुवार को पंजाब होते हुए जम्मू-कश्मीर में प्रवेश किया।

यह भी पढ़ें - Jammu Kashmir Weather: घाटी में मौसम ने ली करवट, बारिश और धुंध छाने से वैष्णो देवी हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित