विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू में बिना पुलिस वेरिफिकेशन दिया मकान तो खैर नहीं, रिहाड़ी में मकान मालिक पर FIR दर्ज

Published: Sun, 18 Oct 2026 10:23 AM (IST)

जम्मू पुलिस ने बिना सत्यापन किरायेदार रखने वाले मकान मालिक के खिलाफ कार्रवाई की है। रिहाड़ी इलाके में एक मकान ...और पढ़ें

रिहाड़ी में मकान मालिक पर FIR दर्ज।

 रिहाड़ी में मकान मालिक पर FIR दर्ज।

HighLights

  1. जम्मू में बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखने पर मकान मालिक पर केस

  2. रिहाड़ी इलाके में मकान मालिक ने कुलगाम निवासी को दिया मकान

  3. पुलिस ने जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के उल्लंघन पर कार्रवाई की

जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू शहर में बिना अनिवार्य पुलिस सत्यापन किरायेदारों को मकान देने वालों पर पुलिस ने नकेल कसना शुरू कर दिया है। अब जम्मू शहर में बिना पुलिस सत्यापन किरायेदारों को मकान देने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है।

रिहाड़ी इलाके में एक मकान मालिक को बिना अनिवार्य पुलिस सत्यापन करवाए कश्मीर निवासी एक व्यक्ति को मकान किराये पर देना भारी पड़ गया।

पुलिस ने दर्ज की FIR

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मकान मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब दरबार मूव से पहले जम्मू पुलिस किरायेदारों के सत्यापन की प्रक्रिया को तेज कर रही है।

अब सत्यापन करवाना है जरूरी

पुलिस के अनुसार, रिहाड़ी पुलिस चौकी की टीम जांच और सत्यापन ड्यूटी पर थी। इसी दौरान पता चला कि न्यू प्लाट के रहने वाले अनमोल भारद्वाज ने कुलगाम निवासी सरताज अहमद को रहने के लिए जगह दी थी।

आरोप है कि मकान मालिक ने किरायेदार को रखने से पहले संबंधित पुलिस थाने और पुलिस चौकी से अनिवार्य सत्यापन नहीं करवाया था। एसएचओ पक्का डंगा राकेश मैनी ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने इसे जिला मजिस्ट्रेट, जम्मू की ओर से जारी आदेश का उल्लंघन माना।

इसके आधार पर पक्का डंगा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: ड्यूटी पर शराब सेवन पड़ा भारी, रामबन के ASI को एक महीने नशामुक्ति केंद्र भेजने का आदेश