विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर: ड्यूटी पर शराब सेवन पड़ा भारी, रामबन के ASI को एक महीने नशामुक्ति केंद्र भेजने का आदेश

Published: Sat, 17 Oct 2026 02:44 PM (IST)

रामबन के एसएसपी ने ड्यूटी पर शराब पीने वाले एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) को एक माह के लिए नशामुक्ति केंद्र ...और पढ़ें

ASI को एक महीने तक नशामुक्ति केंद्र में रहने का आदेश। (फाइल फोटो)

ASI को एक महीने तक नशामुक्ति केंद्र में रहने का आदेश। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. ड्यूटी पर शराब पीने वाले एएसआई को दंडित किया गया।

  2. रामबन एसएसपी ने एक माह के लिए नशामुक्ति केंद्र भेजा।

  3. पुलिसकर्मियों के अनुशासनहीनता पर जीरो टॉलरेंस नीति लागू की।

जागरण संवाददाता, उधमपुर। वर्दी की जिम्मेदारी निभाने में अनुशासन से समझौता करने पर अब उपचार के जरिए सुधार का रास्ता अपनाया जाएगा। ड्यूटी के दौरान शराब सेवन के मामले में रामबन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) को एक माह के लिए जिला अस्पताल रामबन के नशामुक्ति केंद्र में भेजने का आदेश दिया है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ड्यूटी के समय नियमों का उल्लंघन करने वाले पुलिसकर्मियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।

ड्यूटी के दौरान शराब पीने पर कार्रवाई

आदेश के अनुसार, एसएसपी के संज्ञान में आया था कि संबंधित एएसआई ड्यूटी के दौरान शराब का सेवन कर रहा था। इस संबंध में चिकित्सा अधिकारी ने भी प्रमाणित किया कि शराब सेवन के कारण वह अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए फिट नहीं है।

एक माह तक नशामुक्ति केंद्र भेजा

इसके बाद एसएसपी ने उसे एक माह तक जिला अस्पताल रामबन के नशामुक्ति केंद्र में उपचार करवाने के निर्देश दिए।

ड्यूटी में लापरवाही पर सख्त रुख, अनुशासन बनाए रखने का संदेश

इस कार्रवाई के जरिए ड्यूटी के दौरान अनुशासन बनाए रखने और जिम्मेदारियों के निर्वहन में किसी भी तरह की लापरवाही पर सख्त रुख अपनाने का संदेश दिया गया है।