विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu Kashmir Election: 24 विधानसभा सीटों के लिए अधिसूचना जारी, 18 सितंबर को होगा पहले चरण का मतदान

By Agency Edited By: Rajiv Mishra
Published: Tue, 20 Aug 2024 02:12 PM (IST)

जम्मू- कश्मीर विधानसभा चुनाव (Jammu Kashmir Assembly Election) के लिए पहले चरण की सीटों पर चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई ...और पढ़ें

जम्मू कश्मीर में चुनावी प्रक्रिया शुरू, चुनाव आयोग ने 24 सीटों के लिए जारी की अधिसूचना
जम्मू कश्मीर में चुनावी प्रक्रिया शुरू, चुनाव आयोग ने 24 सीटों के लिए जारी की अधिसूचना

HighLights

  1. पहले चरण में कश्मीर की 16 और जम्मू की 8 सीटों पर होगी वोटिंग।
  2. 27 अगस्त तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं उम्मीदवार।

एजेंसी, जम्मू। चुनाव आयोग ने जम्मू कश्मीर में 24 विधानसभा सीटों के चुनाव के लिए आज अधिसूचना जारी कर दी है। इन 24 सीटों पर 18 सितंबर को चुनाव होगा। इन सीटों के उम्मीदवार 27 अगस्त तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच 28 अगस्त को होगी। वहीं नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 30 अगस्त निर्धारित की गई है।

पहले चरण में इन सीटों पर होगी वोटिंग

पहले चरण में घाटी के 16 विधानसभा क्षेत्र जो दक्षिण कश्मीर में हैं और आठ जम्मू क्षेत्र में मतदान होंगे। कश्मीर घाटी के पंपोर, त्राल, पुलवामा, राजपोरा, जैनापोरा, शोपियां, डी एच पोरा, कुलगाम, देवसर, दूरू, कोकेरनाग (एसटी), अनंतनाग पश्चिम, अनंतनाग, श्रीगुफवारा-बिजबेहरा, शंगस-अनंतनाग पूर्व और पहलगाम सीट पर पहले चरण में वोट डाले जाएंगे। वहीं जम्मू के इंदरवाल, किश्तवाड़, पैडर-नागसेनी, भद्रवाह, डोडा, डोडा वेस्ट, रामबन और बनिहाल में चुनाव होंगे।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा नहीं मिला तो SC जाएगी नेकां, उमर अब्दुल्ला ने कहा- सब हासिल करना है जो हमसे छीना गया

10 साल बाद होने जा रहा है चुनाव

जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। जम्मू-कश्मीर की 90 सीटों के लिए तीन चरणों में मतदान होगा। आर्टिकल 370 हटने के बाद जम्मू- कश्मीर में पहली बार विधानसभा चुनाव होने जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir Election: बाहु सीट पर BJP-Congress में होगा दिलचस्प मुकाबला, 2014 में कविंद्र गुप्ता ने मारी थी बाजी