विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu Kashmir Election: NC और कांग्रेस में सीटों को लेकर बनी सहमति, पांच सीटों पर दोनों दलों में होगी फ्रेंडली फाइट

Published: Mon, 26 Aug 2024 07:30 PM (IST)Updated: Mon, 26 Aug 2024 07:45 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान होते ही पार्टियों ने अपनी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने शुरू कर ...और पढ़ें

NC और कांग्रेस में सीटों को लेकर बनी सहमति।
NC और कांग्रेस में सीटों को लेकर बनी सहमति।

HighLights

  1. जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस मिलकर लड़ेंगी मुकाबला
  2. 90 विधानसभा सीटों में कांग्रेस 33 और NC 52 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार
  3. पांच सीटों पर दोनों दलों में होगी फ्रेंडली फाइट

डिजिटल डेस्क, जम्मू। आगामी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच सहमति बन गई है। 90 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस 33, नेशनल कॉन्फ्रेंस 52 और 5 सीटों पर दोनों दल अपने-अपने उम्मीदवार उतारेगी। यह फ्रेंडली फाइट होगी। जल्द ही औपचारिक घोषणा की जाएगी। ये जानकारी कांग्रेस सूत्रों के हवाले से मिली है।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि हमने यह अभियान शुरू किया है कि हम दोनों मिलकर उन ताकतों के खिलाफ लड़ेंगे जो यहां लोगों को बांटने की कोशिश कर रही हैं। पूरे देश और भारत का गठबंधन इसलिए बनाया गया था ताकि हम उन ताकतों से लड़ सकें जो देश को सांप्रदायिक बनाना, बांटना और तोड़ना चाहती हैं।

ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir News: पारंपरिक कढ़ाई कला से बदलते कश्मीर की तस्वीर संवार रहे कारीगर, दुनियाभर में है डिमांड

उन्होंने कहा कि आज हमने बातचीत पूरी कर ली है और बहुत अच्छे सौहार्दपूर्ण माहौल में समन्वय भी किया है। कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे..."

ये भी पढ़ें: JK BJP Candidate List: विधानसभा चुनाव से पहले BJP में रार, सीट बंटवारे को लेकर फंसा पेंच