विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

JK BJP Candidate List: विधानसभा चुनाव से पहले BJP में रार, सीट बंटवारे को लेकर फंसा पेंच

Published: Mon, 26 Aug 2024 02:57 PM (IST)Updated: Mon, 26 Aug 2024 04:23 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव (Jammu Kashmir Assembly Election 2024) की तारीखों का ऐलान होते ही सभी पार्टियों ने जोरों शोरों ...और पढ़ें

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव से पहले सीट बंटवारे को लेकर हुआ विवाद।
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव से पहले सीट बंटवारे को लेकर हुआ विवाद।

HighLights

  1. जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में कलह
  2. सीट बंटवारे को लेकर शुरू हुआ विवाद
  3. कलह के बाद पहली सूची को वापस लिया

डिजिटल डेस्क, जम्मू। जम्मू-कश्मीर में टिकटों के बंटवारे को लेकर भारतीय जनता पार्टी में अंतर्कलह सतह पर आ गई है। पार्टी द्वारा जारी पहली सूची में ग्रामीण जिला प्रधान ओमी खजुरिया को जम्मू नॉर्थ से उम्मीदवार न बनाए जाने के बाद उनके समर्थकों ने पार्टी मुख्यालय में नारेबाजी की।

बीजेपी द्वारा पहले जारी की गई सूची में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए पूर्व मंत्री श्याम लाल शर्मा को जम्मू नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाए जाने के बाद हंगामा हुआ। भाजपा ने पहले जारी अपनी 48 उम्मीदवारों की सूची को वापस ले लिया था। इसके बाद पहले चरण के 15 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है।

कार्यकर्ता बोले- कांग्रेस से आए नेता को दिया जा रहा टिकट

जम्मू में भाजपा कार्यालय में एकत्रित हुए दुखी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जम्मू उत्तर निर्वाचन क्षेत्र से श्याम लाल शर्मा के स्थान पर ओमी खजूरिया के लिए पार्टी टिकट की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि हम जब से मतदाता बने हैं, तब से भाजपा के साथ हैं। वे उन कार्यकर्ताओं की अनदेखी क्यों कर रहे हैं जो भाजपा के साथ रहे हैं। ओमी खजूरिया जम्मू उत्तर में एक जाना-माना चेहरा हैं, लेकिन टिकट एक ऐसे नेता को दिया जा रहा है जो कांग्रेस से आया है।

उन्होंने कहा कि श्याम लाल शर्मा को टिकट दिया गया है, उन्हें वहां कोई नहीं जानता। हम मांग करते हैं कि ओमी खजूरिया को टिकट दिया जाना चाहिए या हम सभी इस्तीफा दे देंगे। जो लोग ईमानदारी से काम कर रहे हैं, उन्हें टिकट मिलना चाहिए। हम यहां इसके बारे में पूछने आए हैं।

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष रविंदर रैना बोले- समस्या का निकालेंगे समाधान

जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष रविंदर रैना ने कहा कि यहां एकत्र हुए भाजपा के सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का मैं सम्मान करता हूं। भाजपा का हर कार्यकर्ता हमारे लिए महत्वपूर्ण है। मैं हर एक से मिलूंगा, मैं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिल रहा हूं और उनसे बातचीत कर रहा हूं। अगर कोई पार्टी कार्यकर्ता परेशान है या उसे कोई समस्या है, तो हम बैठकर उसका समाधान निकालेंगे।

उन्होंने कहा कि मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से रखें। मैं पार्टी के हर कार्यकर्ता और पार्टी नेता का सम्मान करता हूं। मैं उनसे मिलूंगा और जल्द से जल्द समाधान निकालूंगा..."

ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir News: भारत-पाकिस्तान सीमा पर BSF ने बढ़ाई सुरक्षा, 159वीं बटालियन को देख सुरक्षित महसूस कर रहे लोग

ये भी पढ़ें: J&k Election 2024: उमर अब्दुल्ला के बाद महबूबा मुफ्ती ने जमात पर प्रतिबंध हटाने की उठाई मांग, 370 पर क्या बोलीं PDP चीफ