विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुबह दुकान खोलने पहुंचे व्यापारी तो लटके मिले ताले, जम्मू के मोती बाजार में दुकानें सील; विरोध में बाजार बंद

By Anchal SinghEdited By: Dallu Slathia
Published: Tue, 06 Oct 2026 12:22 PM (IST)

जम्मू के व्यस्त मोती बाजार में मंगलवार सुबह चार दुकानें सील होने से हड़कंप मच गया। व्यापारियों ने बिना जानकारी ...और पढ़ें

जम्मू के मोती बाजार में चार दुकानें सील। (जागरण फोटो)

जम्मू के मोती बाजार में चार दुकानें सील। (जागरण फोटो)

HighLights

  1. मोती बाजार में चार दुकानें सील होने से व्यापारियों में हड़कंप।

  2. बिना पूर्व सूचना दुकानें सील होने पर व्यापारियों ने बाजार बंद किया।

  3. नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ नोटिस के बाद दुकानें सील कीं।

जागरण संवाददाता, जम्मू। व्यस्त मोती बाजार में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब व्यापारी अपने दुकानें खोलने के लिए पहुंचे। यहां चार दुकानें सील पड़ी थीं। बिना किसी जानकारी के अपनी दुकानें सील देखकर उनमें रोष व्याप्त हो गया। यह दुकानें जब बंद पड़ी थीं जब नगर निगम की टीम इसे सील करके चली गई।

इसके बाद मोती बाजार में हड़कंप से माहौल बन गया। सभी दुकानदारों ने एक-दूसरे को सूचित किया और थोड़ी ही देर में सभी दुकनदार यहां जमा हो गए। इसके बाद सभी निगम की कार्रवाई के खिलाफ रोष जताने लगे। सभी दुकानदारों ने इसके विरोध में बाजार बंद रखने का फैसला लिया और विरोध जताया जाने लगा।

इसके बाद स्थानीय विधायक युद्धवीर सेठी को भी सूचित किया गया। जानकारी मिलने पर विधायक भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने निगम की इस कार्रवाई को अनुचित करार दिया।

दुकानदारों का आरोप- निगम जानबूझ कर तंग कर रहा

उन्होंने कहा कि त्यौहारों का सीजन शुरू हो रहा है। ऐसे में जम्मू नगर निगम व्यापारियों को परेशान करने का काम कर रहा है। इससे पहले भी नोटिस जारी करने से शहर में बबाल मचा हुआ था। निगम फिर किसी बबाल की तैयारी करवा रहा है। वहीं दुकानदारों ने आरोप लगाए कि निगम जानबूझ कर व्यापारियों को तंग कर रहा है। काम करने में अड़चने पैदा की जा रही हैं।

दस दिन के नोटिस के बाद सीलिंग

जम्मू नगर निगम की राजस्व विंग ने यह कार्रवाई की। निगम के अनुसार दस दिन पहले इन दुकानदारों को अतिक्रमण करने के खिलाफ नोटिस जारी किए गए थे। दस दिन में नोटिस का जबाव देना था।

ऐसा नहीं होने पर निगम ने अगली कार्रवाई करते हुए इन चार दुकानों को सील कर दिया। अब सरकारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इन्हें खोला जा सकेगा। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द निगम इस संंबंध में फैसला ले लेगा।

केक लगाने से लेकर मामूली विवाद तक, छोटी-छोटी बातों पर क्यों बह रहा खून? जम्मू की हालिया घटनाओं ने बढ़ाई चिंता

नौकरी से विदेश में दाखिले तक... गृह मंत्रालय के नाम पर फर्जीवाड़ा, जम्मू-कश्मीर में 2 करोड़ की ठगी का खेल कैसे चला?