विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mehraj Malik Profile: कौन हैं मेहराज मलिक जिन्होंने जम्मू-कश्मीर में खोला AAP का खाता, डोडा में बीजेपी को दी शिकस्त

Published: Tue, 08 Oct 2024 06:48 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव 2024 के लिए वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन को ...और पढ़ें

डोडा से आप प्रत्याशी मेहराज मलिक ने जीत हासिल की है।
डोडा से आप प्रत्याशी मेहराज मलिक ने जीत हासिल की है।

HighLights

  1. जम्मू-कश्मीर में आम आदमी पार्टी का खुला खाता
  2. डोडा विधानसभा सीट से आप प्रत्याशी ने दर्ज की जीतं
  3. आप ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा 2024 में उतारे थे 7 प्रत्याशी

डिजिटल डेस्क, जम्मू। Mehraj Malik Profile: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव 2024 के लिए वोटों की गिनती संपन्न हो चुकी है। 90 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठंबधन को बहुमत मिली है। नेकां और कांग्रेस गठबंधन को 42 सीटें, भाजपा को 29 सीटें, पीडीपी को 3 सीटें, पीपुल्स कॉन्फ्रेंस को एक सीट, सीपीआई(एम) को एक सीट और आम आदमी पार्टी को भी एक सीट मिली है।

वहीं, सात सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों को जीत हासिल हुई है। जम्मू-कश्मीर में आम आदमी पार्टी का खाता डोडा विधानसभा सीट से खुला है। इस सीट से आप प्रत्याशी मेहराज मलिक (Mehraj Malik) ने भाजपा उम्मीदवार को 4500 वोटों से शिकस्त दी है। आइए जानते हैं कौन हैं मेहराज मलिक जिन्होंने जम्मू-कश्मीर में आम आदमी पार्टी का खाता खोला है।

कौन हैं मेहराज मलिक?

36 वर्षीय मेहराज मलिक (Mehraj Malik) ने डोडा विधानसभा सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भाजपा प्रत्याशी गजय सिंह राणा को 4538 वोटों के अंतर से हराया है। वह डोडा के लोकप्रिय नेताओं में शुमार हैं। बता दें कि मेहराज मलिक जिला विकास परिषद (डीडीसी) के सदस्य हैं। साल 2021 में उन्होंने डीडीसी का चुनाव जीता था।

यह भी पढ़ें- JK Election Result: जम्मू, कठुआ, सांबा और ऊधमपुर जिले में भाजपा ने गाड़े झंडे, 24 में 22 सीटों पर मिली जीत

मार्च 2022 में डोडा में मेहराज ने एक विशाल रैली का आयोजन किया था। जिसके बाद वह चर्चित हुए थे। चुनाव आयोग को दिए शपथ पत्र के अनुसार उनके पास केवल 29 हजार की संपत्ति है और 2 लाख रुपये की देनदारी है। मेहराज पोस्ट ग्रेजुएट हैं। उनके खिलाफ अब तक एक भी आपराधिक मामले दर्ज नहीं हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 में मिली थी हार

जम्मू-कश्मीर में पहली बार आम आदमी पार्टी का खाता खुला है। बता दें कि 10 साल पहले जम्मू-कश्मीर में हुए विधानसभा चुनाव में यह सीट भाजपा के कब्जे में थी। हालांकि, अब आम आदमी के कैंडिडेट ने जीत हासिल कर ली है।

उन्होंने लोकसभा 2024 का भी चुनाव लड़ा था। उधमपुर लोकसभा सीट से मेहराज मलिक ने चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने जम्मू-कश्मीर में कुल सात उम्मीदवार उतारे थे लेकिन केवल मेहराज मलिक ने जीत हासिल की है।

यह भी पढ़ें- Kishtwar Result: मुसलमानों के गढ़ में बीजेपी को मिला 'शगुन', किश्तवाड़ से परिहारों को साधने में सफल हुई पार्टी