यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kishtwar Result: मुसलमानों के गढ़ में बीजेपी को मिला 'शगुन', किश्तवाड़ से परिहारों को साधने में सफल हुई पार्टी
किश्तवाड़ विधानसभा सीट (Kishtwar Assembly election Result News) उधमपुर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है और ये जम्मू-कश्मीर की सबसे चर्चित ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, किश्तवाड़। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 कुल तीन चरणों में संपन्न हुआ है। पहला चरण के लिए 18 सितंबर, दूसरे चरण के लिए 25 सितंबर तो वहीं तीसरे और आखिरी चरण के लिए 1 अक्टूबर को मतदान कराए गए थे। किश्तवाड़ में पहले चरण यानी 18 सिंतबर को मतदान हुए थे।
किश्तवाड़ विधानसभा सीट ( Kishtwar Assembly Election Result News) जम्मू-कश्मीर हॉट सीटो में से एक है। यह सीट महत्वपूर्ण राजनीतिक केंद्र है। इसका समृद्ध राजनीतिक इतिहास भी रहा है। इस सीट पर भाजपा से शगुन परिहार, पीडीपी से फिरदौस अहमद टाक और नेकां से सज्जाद अहमद किचलू मैदान में थे। हालांकि, शगुन परिहार ने जीत हासिल कर ली है।
चुनाव परिणाम में नेशनल कॉन्फ्रेंस को 42 सीटें मिली हैं। वहीं, बीजेपी 29 सीटें दर्ज कर दूसरे जगह पर रही। कांग्रेस को 6 सीटें मिली हैं। निर्दलीय ने 7 सीटों पर कब्जा जमाया है। पीडीपी के खाते में 3 सीटें आई हैं। आम आदमी पार्टी को एक सीट मिली है। नेशनल कॉन्फ्रेंस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में एनसी-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।
