विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लद्दाख में दोपहर 2 बजे तक 60% से ज्यादा मतदान, सांकू सबसे आगे तो लेह में कम वोटिंग; जानें कहां कितने वोट पड़े 

Published: Sat, 21 Nov 2026 04:43 PM (IST)

लद्दाख में निकाय-पंचायत चुनाव के लिए मतदान जारी है, जहां दोपहर दो बजे तक कुल 60.18 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। पहली बार हो रहे इन चुनावों को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया।

सांकू में पंच पद के लिए 78% मतदान, नुब्रा भी पीछे नहीं। (फोटो- लद्दाख प्रशासन)

सांकू में पंच पद के लिए 78% मतदान, नुब्रा भी पीछे नहीं। (फोटो- लद्दाख प्रशासन)

HighLights

  1. दोपहर दो बजे तक 60.18 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

  2. सांकू में सरपंच और पंच पदों पर सर्वाधिक मतदान हुआ।

  3. पहली बार चुनाव को लेकर लद्दाख के लोगों में उत्साह।

डिजिटल डेस्क, जम्मू। लद्दाख में निकाय-पंचायत चुनाव के लिए मतदान जारी है। दोपहर दो बजे तक कुल 60.18 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सरपंच पदों के लिए 60.18 प्रतिशत और पंच पदों के लिए 63.48 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

क्षेत्रवार आंकड़ों पर नजर डालें तो सरपंच पद के लिए सबसे अधिक 75.2 प्रतिशत मतदान सांकू में हुआ, जबकि पंच पद के लिए भी सांकू 78.43 प्रतिशत मतदान के साथ सबसे आगे रहा।

नुब्रा में पंच पद के लिए 77 प्रतिशत से अधिक मतदान

नुब्रा में पंच पद के लिए 77.2 प्रतिशत और सरपंच पद के लिए 61.38 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, लेह में सरपंच पद के लिए 48.1 प्रतिशत और पंच पद के लिए 44.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

आंकड़ों के अनुसार, पंच पदों के लिए मतदान प्रतिशत सरपंच पदों से अधिक रहा।

image-fotor-20261121163524

पहली बार चुनाव को लेकर लद्दाख के लोगों में दिखा उत्साह

बता दें कि लेह नगर समिति के 21 और करगिल नगर समिति के 17 वार्डों में मतदान हो रहा है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, लेह में 2,720 और करगिल में 645 मतदाता पंजीकृत हैं। मतदान सुबह 8 से शुरू हो गया, इस दौरान लोग लाइन में खड़े नजर आए। लद्दाख के लोगों में चुनाव को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला।

2018 में हुए थे पिछले चुनाव 

पंचायत और दोनों नगर निकायों के पिछले चुनाव 2018 में हुए थे, जब लद्दाख जम्मू-कश्मीर का हिस्सा था। ऐसे में इस बार का जनादेश पिछले कुछ वर्षों में बदली राजनीतिक प्राथमिकताओं का भी संकेत देगा।

यह भी पढ़ें...

कहीं लंबी कतारें तो कहीं चेहरे पर मुस्कान, लद्दाख में पहली बार निकाय-पंचायत चुनाव का उत्साह; देखें तस्वीरें

लद्दाख में निकाय-पंचायत चुनाव के लिए मतदान शुरू, दांव पर BJP की साख; कांग्रेस-नेकां के सामने जनाधार बचाने की चुनौती


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।