कहीं लंबी कतारें तो कहीं चेहरे पर मुस्कान, लद्दाख में पहली बार निकाय-पंचायत चुनाव का उत्साह; देखें तस्वीरें
Ladakh local body Elections: लद्दाख में नगर निकाय और पंचायत चुनावों के लिए मतदान जारी है, जिसमें मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद यह पहली बार है जब लद्दाख में स्थानीय निकाय चुनाव हो रहे हैं।

लद्दाख में निकाय और पंचायत चुनाव के लिए मतदान जारी। (फोटो- लद्दाख प्रशासन)
HighLights
लद्दाख में नगर निकाय और पंचायत चुनावों के लिए मतदान जारी।
मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें, भारी उत्साह।
केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद लद्दाख के पहले स्थानीय चुनाव।
डिजिटल डेस्क, जम्मू। लद्दाख में नगर निकाय और पंचायत चुनाव के लिए मतदान जारी है। चुनाव को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कई मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें लग गईं। बड़ी संख्या में लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए घरों से निकले। बता दें कि मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा। मतदान केंद्रों पर उमड़ी भीड़ लोकतंत्र के प्रति लोगों की भागीदारी और उत्साह को दिखा रही है। तस्वीरों में देखिए, लद्दाख में वोटिंग के दौरान दिखा कैसा उत्साह...

केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद लद्दाख में पहली बार स्थानीय निकाय चुनाव हो रहे हैं।

इससे पहले 2018 में स्थानीय निकाय चुनाव हुए थे, जब लद्दाख तत्कालीन जम्मू-कश्मीर का हिस्सा था।

लेह और करगिल जिलों में नगर निकाय चुनाव हो रहे हैं, जबकि लद्दाख के सभी आठ जिलों में पंचायत चुनाव कराए जा रहे हैं।

सुबह करीब 8 बजे मतदान शुरू हुए जो शाम 5 बजे तक चलेगा। मतदान लेह नगर परिषद के सभी 21 वार्डों में चल रहा है।

वहीं करगिल नगर परिषद के 17 वार्डों में से चार वार्डों में प्रतिनिधि निर्विरोध चुने गए हैं।

कुल 192 पंचायत हलकों में से 55 सरपंच निर्विरोध चुने गए हैं, जबकि बाकी 137 सीटों के लिए मतदान हो रहा है।

कुल 1428 पंच उम्मीदवारों में से 1186 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं, जबकि 242 पंच सीटों के लिए वोटिंग हो रही है।
यह भी पढ़ें-
लद्दाख में निकाय-पंचायत चुनाव के लिए मतदान शुरू, दांव पर BJP की साख; कांग्रेस-नेकां के सामने जनाधार बचाने की चुनौती