किश्तवाड़ में लापता SPO का मिला शव, पास में ही मिली SLR राइफल; पुलिस कर रही जांच
किश्तवाड़ में 14 अक्टूबर से लापता विशेष पुलिस अधिकारी (SPO) बशीर अहमद का शव शुक्रवार सुबह उनके घर के पास ...और पढ़ें

लापता एसपीओ का घर के पास मिला शव।
HighLights
किश्तवाड़ में लापता SPO बशीर अहमद का शव मिला
सर्विस एसएलआर राइफल भी शव के पास बरामद हुई
पुलिस ने मौत के कारणों की विस्तृत जांच शुरू की
जागरण संवाददाता, किश्तवाड़। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सर्विस राइफल के साथ लापता हुए विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) का शव शुक्रवार सुबह उसके घर के पास बरामद हुआ। घटना के बाद पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान बशीर अहमद (55), पुत्र मूसा धर, निवासी वानीपोरा त्रिगाम के रूप में हुई है। वह पेडिल पुलिस पोस्ट पर 2025 से तैनात था।
14 अक्टूबर को लापता हुआ था एसपीओ
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, एसपीओ 14 अक्टूबर की शाम ड्यूटी स्थल से अपनी सर्विस एसएलआर राइफल और मैगजीन के साथ लापता हो गया था। उसके लापता होने के बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया था।
त्रिगाम स्थित आवास से मिला शव
शुक्रवार सुबह तलाशी के दौरान बशीर अहमद का शव उसके त्रिगाम स्थित आवास के पास मिला। अधिकारियों ने पुष्टि की कि उसकी लापता सर्विस राइफल भी शव के पास से बरामद कर ली गई है।
शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए हैं।
अभी नहीं चला मौत के कारणों का पता
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ड्यूटी स्थल से लापता होने और उसके बाद घर के पास मौत होने के घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।
किश्तवाड़ पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर विस्तृत जांच शुरू कर दी है। आगे की जानकारी जांच पूरी होने के बाद सामने आएगी।
यह भी पढ़ें- सर्विस राइफल के साथ लापता हुआ जम्मू कश्मीर का स्पेशल पुलिस ऑफिसर, तलाश में जुटी एजेंसियां
