Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JKbose 10th Result 2024: जम्मू-कश्मीर में बोर्ड की दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी, खिल उठे छात्रों के चेहरे; इतने फीसदी पास

    Updated: Thu, 13 Jun 2024 07:47 PM (IST)

    JKbose 10th Result 2024 जम्मू कश्मीर शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा का परिणाम घोषित हो गया है। इस परीक्षा में 79.25 फीसदी बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं। केंद्रशासित प्रदेश में ग्रेडिंग सिस्टम है। ऐसे में 14115 बच्चों ने ए1 ग्रेड हासिल किया है। वहीं 17471 बच्चों ने ए2 ग्रेड हासिल किया है। वहीं इस परीक्षा में 30218 छात्रों ने ई1 व ई2 ग्रेड हासिल किए हैं।

    Hero Image
    जम्मू-कश्मीर में बोर्ड की दसवीं कक्षा का रिजल्ट एनाउंस हो चुका है

    जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा का परिणाम वीरवार को जारी हो गया। पूरे जम्मू-कश्मीर से कुल 1 लाख 46 हजार 136 बच्चों ने जम्मू कश्मीर शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा दी जिनमें से 1 लाख 15 हजार 836 बच्चे पास हुए जबकि परीक्षा परिणाम 79.25 प्रतिशत रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दसवीं में लागू है ग्रेडिंग सिस्टम

    पिछले कुछ वर्षों से जम्मू कश्मीर शिक्षा बोर्ड दसवीं कक्षा में ग्रेड सिस्टम के आधार पर परिणाम घोषित कर रहा है। इस बार भी बच्चों को ग्रेड दिए गए हैं। 

    • 14115 बच्चों ने ए1 ग्रेड
    • 17471 बच्चों ने ए2 ग्रेड
    • 23365 बच्चों ने बी1 ग्रेड
    • 29117 बच्चों ने बी2 ग्रेड
    • 25467 बच्चों ने सी1 ग्रेड
    •  6269 बच्चों ने सी2 ग्रेड
    • 45 बच्चों ने डी ग्रेड हासिल किया है।

    हर बार की तरह इस बार भी दसवीं कक्षा में लड़कों के मुकाबले लड़कियों का पास प्रतिशत अधिक रहा है।लड़कों का पास प्रतिशत जहां 77.33 प्रतिशत रहा तो वहीं लड़कियाें का 81.10 पास प्रतिशत रहा। इस परीक्षा में 71741 लड़के जबकि 74395 लड़कियां बैठी थीं जिनमें 55479 लड़के और 60337 लड़कियां पास हुईं।

    वहीं शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन प्रो. परीक्षित सिंह मन्हास ने कहा कि ए वन से लेकर डी ग्रेड प्राप्त करने वाले बच्चे ग्यारहवीं कक्षा में चले जाएंगे जबकि ई वन व ई टू प्राप्त करने वाले बच्चों को अपने परिणाम में सुधार करना होगा।

    उन्हें भी ग्यारहवीं कक्षा में अस्थायी दाखिला मिल जाएगा लेकिन अर्ध वार्षिक परीक्षा में अपने परिणाम में सुधार करने का मौका मिलेगा। अगर वे बच्चे अर्ध वार्षिक परीक्षा में भी अपने परिणाम में सुधार नहीं करेंगे तो उनका अस्थायी दाखिला रद्द कर दिया जाएगा।

    ऐसा है ग्रेड सिस्टम

            अंक        ग्रेड

    • 90-100-  ए1
    • 80-89-    ए2
    • 70-79-   बी1
    • 60-69-   बी2
    • 50-59-   सी1
    • 40-49-   सी2
    • 33-39-   डी
    • 21-32-   ई1
    • 20-0-     ई2

    बारहवीं के सप्ताह के बाद निकला दसवीं कक्षा का परिणाम

    जम्मू कश्मीर शिक्षा बोर्ड ने बारहवीं कक्षा के एक सप्ताह के बाद दसवीं कक्षा का परिणाम घोषित किया। पिछले सप्ताह छह जून वीरवार को बोर्ड ने बारहवीं कक्षा का परिणाम घोषित किया था जबकि इस बार भी सप्ताह के बाद वीरवार को दसवीं कक्षा का परिणाम जारी किया गया।

    दसवीं कक्षा में 30218 बच्चों ने ई1 व ई2 ग्रेड प्राप्त किए हैं जिन्हें अपने परिणाम में बेहतरी लाने के लिए अर्धवार्षिक परीक्षा में दोबारा बैठना होगा।

    अगर ये बच्चे अर्धवार्षिक परीक्षा में पास हो जाते हैं तो उनका एक वर्ष बर्बाद होने से बच जाएगा। अगर से ऐसा नहीं कर पाते अर्धवार्षिक परीक्षा में फेल होने वाले बच्चों का दाखिला रद्द हो जाएगा।

    यह भी पढ़ें- Maa Vaishno Devi: घोड़े, पिट्ठू और पालकी वालों पर पैनी नजर, चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं खुफिया एजेंसियों के जवान

    comedy show banner
    comedy show banner