विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

J&K News: भूस्खलन के कारण बंद हुआ जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग फिर से खुला, यातायात हुआ शुरू

By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
Published: Sun, 22 Jan 2023 03:16 PM (IST)

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात एक बार फिर से शुरु हो गया है। भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ...और पढ़ें

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात एक बार फिर से शुरु हो गया है
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात एक बार फिर से शुरु हो गया है

जम्मू, एएनआई। जम्मू-कश्मीर में इन दिनों मौसम खराब है। लगातार हो रही बर्फबारी के चलते सड़कों पर बर्फ की मोटी चादर जम गई है। जहां एक ओर बर्फ जमे होने की वजह से कई रास्ते बंद हैं, वहीं दूसरी ओर भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग भी बाधित हैं। फिलहाल रविवार को उधमपुर के समरोली में देवल पुल पर भूस्खलन के कारण बंद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को खोला गया और फंसी हुई गाड़ियों को निकाला गया।

उधमपुर के समरोली में देवल पुल पर भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया था। आज यानि की रविवार को निकासी कार्य के बाद फंसे वाहनों के लिए फिर से खोल दिया गया है। गौरतलब है कि लगातार राजमार्ग से भूस्खलन का मलबा हटाने का काम किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें: Jammu Kashmir SnowFall: 'चिल्लई कलां' की चपेट में कश्मीर घाटी, ताजा बर्फबारी से घाटी हो रही फ्रीज!

भूस्खलन से हुआ था यातायात ठप्प

बता दें कि कश्मीर की घाटी में एक बार फिर मौसम में बदलाव हुआ है। लगातार हो रही बर्फबारी और बारिश से घाटी के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कमी आई है। रविवार को भी कश्मीर के कुछ इलाकों में रुक-रुक कर हल्की बर्फबारी हुई। खराब मौसम ने श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को भी बंद कर दिया था।

उधमपुर के समरोली में देवल पुल पर अचानक भूस्खलन हुआ। भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया था। मलबे को हटाने और बहाली का काम चल रहा था। सड़क पर आ गए मलबे को क्रेन से हटाया गया। इश दौरान राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह से ठप्प था। फिलहाल, फंसी हुई गाड़ियों को निकालने के लिए राजमार्ग को खोल दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Jammu-Kashmir: बर्फ में धंसी एंबुलेंस को जेसीबी से निकाल कर बचाई दो जिंदगियां

रविवार को हुई बर्फबारी

आपको बता दें कि, रविवार को भी जम्मी-कश्मीर के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हुई। कई इलाकों में बर्फबारी देखने को मिली तो कई इलाकों में बारिश भी हुई। बर्फबारी और बारिश के चलते पूरी घाटी में तापमान माइनस में पहुंच गया है।