विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू शिव मार्केट अग्निकांड: 50 दुकानें जलकर राख, दीवाली के दीये से पहले जलीं व्यापारियों की उम्मीदें

Published: Mon, 26 Oct 2026 10:47 AM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2026 10:49 AM (IST)

जम्मू रेलवे स्टेशन के सामने शिव मार्केट में भीषण आग से 50 दुकानें जलकर राख हो गईं, जिससे दुकानदारों को भारी नुकसान हुआ है।

जम्मू शिव मार्केट अग्निकांड में 50 दुकानें जलकर राख।

जम्मू शिव मार्केट अग्निकांड में 50 दुकानें जलकर राख।

HighLights

  1. जम्मू शिव मार्केट में भीषण आग से 50 दुकानें जलीं

  2. दुकानदारों को लाखों का नुकसान, दिवाली से पहले बड़ा झटका

  3. प्रशासन से मुआवजे और पुनर्वास की मांग कर रहे व्यापारी

जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू रेलवे स्टेशन के सामने स्थित शिव मार्केट में भीषण आग लगने के अगले दिन सोमवार को पूरे बाजार में तबाही का मंजर दिखाई दिया। जली हुई दुकानों और राख के ढेर के बीच खड़े दुकानदार अपने नुकसान को देखकर सदमे में थे।

कई दुकानदारों ने बताया कि वर्षों की मेहनत कुछ घंटों में खत्म हो गई। अब उनके सामने परिवार का पालन-पोषण करने और दोबारा कारोबार शुरू करने की चुनौती है।

50 दुकानें जलकर राख

दुकानदारों के अनुसार, बाजार में करीब 50 दुकानें और खोखे थे। इनमें ड्राई फ्रूट, कपड़े, कॉस्मेटिक, चूड़ियों सहित अन्य सामान की दुकानें शामिल थीं। दिवाली का त्योहार नजदीक होने के कारण कारोबारियों ने दुकानों में बड़ी मात्रा में सामान भर रखा था। उन्हें उम्मीद थी कि त्योहार के दौरान अच्छी बिक्री होगी, लेकिन आग ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

WhatsApp Image 2026-10-26 at 10.25.57 AM (1)

एक प्रभावित दुकानदार ने बताया कि उसकी दुकान में करीब 30 से 40 लाख रुपये का सामान था, जो आग में जलकर राख हो गया। उसने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान भी कारोबार को भारी नुकसान हुआ था। अब इस हादसे ने परिवार के सामने फिर आर्थिक संकट खड़ा कर दिया है।

यह भी पढ़ें- जम्मू में शिव मार्केट के बाद अब BSNL कार्यालय के बेसमेंट में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की टीमें

दमकल की देरी पर उठाए सवाल

दुकानदारों ने आग बुझाने के लिए दमकल वाहनों के पहुंचने में देरी का आरोप लगाया। उनका कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई होती तो नुकसान कम हो सकता था और कुछ दुकानों को बचाया जा सकता था। हालांकि, दमकल विभाग की प्रतिक्रिया और आग बुझाने में लगे समय की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

WhatsApp Image 2026-10-26 at 10.25.57 AM

प्रभावित दुकानदारों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने और बाजार को दोबारा बसाने की मांग की है। उनका कहना है कि दुकानों में काम करने वाले कर्मचारियों की रोजी-रोटी भी इसी कारोबार पर निर्भर है।

ऐसे में आग से केवल दुकानदार ही नहीं, बल्कि उनसे जुड़े कई परिवार प्रभावित हुए हैं। दुकानदारों को उम्मीद है कि प्रशासन जल्द सहायता उपलब्ध करवाएगा, ताकि वे दोबारा अपना कारोबार शुरू कर सकें।

यह भी पढ़ें- आंखों के सामने राख हो गई जिंदगी भर की कमाई, जम्मू की शिव मार्केट में भीषण अग्निकांड से हाहाकार; करोड़ों का नुकसान