जम्मू में शिव मार्केट के बाद अब BSNL कार्यालय के बेसमेंट में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की टीमें
जम्मू के बाहु प्लाजा स्थित बीएसएनएल कार्यालय के बेसमेंट में सोमवार को आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जांच ...और पढ़ें
-1792990623220_m.webp)
बाहु प्लाजा स्थित बीएसएनएल कार्यालय के बेसमेंट में लगी आग।
HighLights
बीएसएनएल कार्यालय के बेसमेंट में लगी आग, मची अफरा-तफरी
प्रारंभिक जांच में एसी में शॉर्ट सर्किट आग का कारण
शहर में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ीं
जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू के बाहु प्लाजा स्थित बीएसएनएल कार्यालय के बेसमेंट में सोमवार को आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण एसी में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। घटना के बाद कार्यालय में मौजूद कर्मचारी बाहर निकल आए।
अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ी
दमकल कर्मियों ने बेसमेंट में लगी आग को बुझाने के लिए पानी की बौछार की। फिलहाल आग से हुए नुकसान और किसी के हताहत होने की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। आग लगने के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
गौरतलब है कि इससे पहले देर रात जम्मू रेलवे स्टेशन के नजदीक शिव मार्केट में भी भीषण आग लगी थी। इस घटना में कई दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा था। लगातार आग लगने की इन घटनाओं से शहर में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है।
