डेंगू-मलेरिया की आशंका के बीच जम्मू नगर निगम हुआ सतर्क, जानें आपके वार्ड में कब होगी थर्मल फॉगिंग
जम्मू में डेंगू और चिकनगुनिया के खतरे को देखते हुए जम्मू नगर निगम ने स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर शहर में थर्मल फागिंग अभियान शुरू किया है। यह अभियान 18 अक्टूबर तक चलेगा जिसमें विभिन्न वार्डों में स्प्रे किया जाएगा। नगर निगम नागरिकों से अपील कर रहा है कि वे अपने आसपास पानी जमा न होने दें और फागिंग में सहयोग करें।

जागरण संवाददाता, जम्मू। हाल ही में जम्मू में आई बाढ़ और उसके बाद कई क्षेत्रों में जल भराव के चलते शहर में डेंगू, चिकनगुनिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों के फैलने की आशंका के बीच जम्मू नगर निगम जेएमसी ने इन कि रोकथाम के लिए ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से शहरभर में थर्मल फागिंग या स्प्रे करने का काम शुरू कर दिया है।
यह अभियान 18 अक्टूबर तक प्रतिदिन निगम के अधीन आने वाले विभिन्न वार्डों में चलाया जाएगा। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान चरणबद्ध तरीके से सभी वार्डों को कवर करेगा। इस दौरान निर्धारित तिथियों पर संबंधित वार्डों में नियुक्त सेनिटरी इंस्पेक्टर अपनी टीमों के साथ फसगिंग का कार्य करेंगे।
अभियान की शुरुआत वार्ड संख्या 34, 35, 36 और 37 से की गई। इसी तरह आगामी दिनों में वार्डवार जिम्मेदार सेनिटरी इंस्पेक्टर को दी गई है।
यह भी पढ़ें- जम्मू में 3.11 करोड़ रुपये के चार धोखाधड़ी मामलों में डायरेक्टर्स समेत आठ पर केस, क्राइम ब्रांच ने की कार्रवाई
जम्मू नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आसपास पानी इकट्ठा न होने दें और फागिंग के दौरान सहयोग करें। निगम का कहना है कि यह सामूहिक प्रयास ही डेंगू और चिकनगुनिया पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित कर सकेगा।
इन वार्ड में होगी थर्मल फागिंग। इन सेनिटरी इंस्पेक्टर से कर सकते हे संपर्क।
- 15 सितम्बर: वार्ड 27, 28, 29 (समीर बाली – 9697030199), वार्ड 33 (अजय आनंद – 9419125276)
- 16 सितम्बर: वार्ड 30, 32 (समीर बाली – 9697030199), वार्ड 31 (अनूप शर्मा – 9906301825), वार्ड 40 (अजय आनंद – 9419125276)
- 17 सितम्बर: वार्ड 12, 19 (सनी खोखर – 9419171672), वार्ड 13 (विवेक सूद – 9086021901), वार्ड 14 (अनूप शर्मा – 9906301825)
- 18 सितम्बर: वार्ड 39 (आकाश कोहली – 7006240493), वार्ड 59 (अजय आनंद – 9419125276)
- 19 सितम्बर: वार्ड 41 (अजय आनंद – 9419125276), वार्ड 61 (बंसी लाल – 9149482648)
- 20 सितम्बर वार्ड 64 (अनूप शर्मा – 9906301825), 66 (बंसी लाल – 9149482648)
- 22 सितम्बर: वार्ड 65, 67 (अनूप शर्मा – 9906301825)
- 24 सितम्बर: वार्ड 20, 21, 22, 23 (जोगिंदर सिंह – 9906335876)
- 25 सितम्बर: वार्ड 47, 48 (चरणजीत जोशी – 9906258137)
- 26 सितम्बर: वार्ड 49 (चरणजीत जोशी – 9906258137), 50 (कस्तूरी लाल – 7006725960)
- 27 सितम्बर: वार्ड 51 (चरणजीत जोशी – 9906258137), 52 (सुभाश गिल – 9086003691)
- 29 सितम्बर: वार्ड 55, 68 (कस्तूरी लाल – 7006725960)
- 30 सितम्बर: वार्ड 69, 70 (कस्तूरी लाल – 7006725960)
- 03 अक्टूबर : वार्ड 42, 43, 45, 46 (सुभाश गिल – 9086003691)
- 04 अक्टूबर : वार्ड 56 (कस्तूरी लाल – 7006725960), 57 (सुभाश गिल – 9086003691)
- 06 अक्टूबर : वार्ड 58 (चरणजीत जोशी – 9906258137), 71 (सुभाश चंदर – 9419643774)
- 07 अक्टूबर : वार्ड 53, 54 (चरणजीत जोशी – 9906258137)
- 08 अक्टूबर : वार्ड 44 (सुभाश गिल – 9086003691), रेल हेड (जोगिंदर सिंह – 9906335876)
- 09 अक्टूबर : वार्ड 4, 5, 6 (विवेक सूद – 9086021901), 7 (सनी खोखर – 9419171672)
- 10 अक्टूबर : वार्ड 1, 2, 3, 15 (सुभाश चंदर – 9419643774)
- 11 अक्टूबर : वार्ड 8, 9 (राज कुमार शर्मा – 9419124160), 10 (सुभाश चंदर – 9419643774), 11 (विवेक सूद – 9086021901)
- 13 अक्टूबर : वार्ड 38, 60 (अजय आनंद – 9419125276)
- 14 अक्टूबर : वार्ड 62 (आकाश कोहली – 7006240493), 63 (अजय आनंद – 9419125276)
- | 15 अक्टूबर : वार्ड 72, 75 (अनूप शर्मा – 9906301825)
- 16 अक्टूबर : वार्ड 73 (जोगिंदर सिंह – 9906335876), 74 (कस्तूरी लाल – 7006725960)
- 17 अक्टूबर : वार्ड 24, 25, 26 (समीर बाली – 9697030199)
- 18 अक्टूबर : वार्ड 16, 17 (राज कुमार शर्मा – 9419124160), 18 (समीर बाली – 9697030199)
यह भी पढ़ें- कश्मीर से दिल्ली तक पहली पार्सल कार्गो ट्रेन को उपराज्यपाल ने दिखाई हरी झंडी, व्यापार और उद्योग को मिलेगी नई गति
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।