जम्मू-कश्मीर के सांबा रेलवे स्टेशन पर रेलगाड़ी पर हमला, मची अफरा-तफरी; वंदे भारत समेत कई ट्रेनें रोकी गईं
जम्मू-कश्मीर के सांबा रेलवे स्टेशन पर सोमवार रात स्यालदा एक्सप्रेस पर हमला हुआ, जिससे ट्रेन का अगला शीशा टूट गया ...और पढ़ें
-1790041134908_m.webp)
सांबा रेलवे स्टेशन के पास स्यालदा एक्सप्रेस पर हमला।
HighLights
सांबा रेलवे स्टेशन पर स्यालदा एक्सप्रेस पर हमला, शीशा टूटा
यात्रियों में अफरा-तफरी मची, वंदे भारत सहित ट्रेनें रुकीं
रेलवे पुलिस ने तीन घंटे तक जांच की, आवाजाही बहाल
निश्चंत सिंह संब्याल, सांबा। सांबा रेलवे स्टेशन पर सोमवार की देर रात को स्यालदा रेलगाड़ी पर किसी ने हमला कर दिया जिसके बाद रेलगाड़ी का आगे वाला शीशा टूट गया।
लोको पायलट ने तुरंत होशियारी दिखाते हुए रेलगाड़ी को सांबा रेलवे स्टेशन पर रोक कर इसकी जानकारी रेलवे पुलिस और रेल अधिकारीयों को दी। लोको पायलट ने बताया कि रेलगाडी के आगे बड़ी तेज आवाज आई है अभी यह पता नहीं कि गोली है या पत्थर परन्तु आवाज बहुत जोर की थी।
कब की है ये घटना?
घटना की जानकारी देने के बाद लोको पायलट अपने गंतव्य की ओर आगे चला गया। घटना सोमवार की रात 9:30 बजे की है जब जम्मू से स्यालदा रेलगाड़ी कोलकाता की ओर निकली थी कि अचानक सांबा रेलवे स्टेशन के पहले उस गाड़ी पर किसी ने हमला कर दिया जिसके बाद रेल यात्रियों में अफरा तफरी का माहौल बन गया और सभी यात्री घबरा गए।
यह भी पढ़ें- क्या जम्मू-कश्मीर में बिजली बकायादारों को मिलेगी राहत? विधानसभा में सरकार ने दिया बड़ा अपडेट, जानें पूरी डिटेल
लोको पायलट ने पुलिस को दी जानकारी
लोको पायलट ने रेलगाड़ी तुरंत सांबा स्टेशन पर रोक कर घटना की जानकारी रेल अधिकारीयों एवं रेलवे पुलिस को दी। रेल अधिकारीयों ने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी जिसके बाद विभाग हरकत में आया और सभी रेलगाड़ियों की आवाजाही बंद दी।
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी सांबा अनुज कुमार समेत कई बड़े अधिकारी और रेलवे पुलिस के भी उच्च अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और जाँच शुरू कर दी।
वहीं मौके पर पहुंचे एसएसपी ने बताया कि फिलहाल की जांच में गोली लगने की घटना नहीं लग रही है सभी क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया गया है सभी पहलु पर से जांच की जा रही है। फ़िलहाल मामला दर्ज़ कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
