विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, मोबाइल टावरों के लिए मुफ्त मिलेगी जमीन

Published: Tue, 06 Oct 2026 10:04 AM (IST)

जम्मू-कश्मीर सरकार ने दूरदराज और सीमावर्ती इलाकों में मोबाइल नेटवर्क को मजबूत करने का अहम फैसला लिया है। केंद्र के ...और पढ़ें

जम्मू-कश्मीर में बढ़ेगी डिजिटल कनेक्टिविटी।

जम्मू-कश्मीर में बढ़ेगी डिजिटल कनेक्टिविटी।

HighLights

  1. दूरदराज और सीमावर्ती क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क होगा मजबूत

  2. केंद्र के यूएसओएफ फंड से मुफ्त जमीन पर लगेंगे टावर

  3. ऑनलाइन शिक्षा, ई-गवर्नेंस सेवाओं तक पहुंच होगी आसान

राज्य ब्यूरो, जम्मू। जम्मू-कश्मीर के दूरदराज और सीमावर्ती इलाकों में मोबाइल नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने अहम कदम उठाया है। केंद्र सरकार के यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड (यूएसओएफ) के तहत प्रदेश सरकार ने कमजोर मोबाइल कनेक्टिविटी वाले क्षेत्रों में मोबाइल टावर स्थापित करने के लिए भूमि उपलब्ध कराने को मंजूरी दे दी है।

इस पहल के तहत उड़ी, टंगमर्ग, करनाह, कालाकोट, क्रालपोरा, बसंतगढ़, खौड़, लाट्टी-मरोठी, बनिहाल, पोगल परिस्तान, रामसू और किला दरहाल क्षेत्रों में मोबाइल टावर लगाए जाएंगे।

मजबूत होगा मोबाइल नेटवर्क

इससे इन क्षेत्रों के दूरदराज और सीमावर्ती गांवों में हाई-स्पीड दूरसंचार सेवाओं का विस्तार होने की उम्मीद है। मोबाइल नेटवर्क मजबूत होने से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा की सुविधा मिलने के साथ ई-गवर्नेंस सेवाओं तक पहुंच आसान होगी।

बढ़ेगी डिजिटल कनेक्टिविटी

इसके अलावा आपातकालीन परिस्थितियों में संचार व्यवस्था बेहतर होने से लोगों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने में भी मदद मिलेगी।

सरकार की इस पहल को जम्मू-कश्मीर के उन क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी बढ़ाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है, जहां अब तक दूरसंचार सेवाएं अपेक्षाकृत कमजोर रही हैं। मोबाइल टावरों की स्थापना से डिजिटल डिवाइड कम करने और ग्रामीण आबादी को डिजिटल सेवाओं से जोड़ने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें- सौर ऊर्जा से रोशन होंगे जम्मू मंडल के रेलवे स्टेशन, कटड़ा और ऊधमपुर स्टेशनों पर लगेंगे 18 नए सोलर प्लांट