विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu Kashmir: किसानों की दशा को सुधारे बिना नहीं चमक सकती प्रदेश की तस्वीर: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

By Jagran NewsEdited By: Mohd Faisal
Published: Sat, 07 Jan 2023 11:35 AM (IST)

उपराज्यपाल ने शुक्रवार को जम्मू के कन्वेंशन सेंटर में प्रदेश स्तरीय ट्रेनिंग एंड ओरिएंटेशन अवेयरनेस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। यह ...और पढ़ें

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा l जागरण
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा l जागरण

जम्मू, जागरण संवाददाता। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने किसानों को जम्मू कश्मीर का भाग्य विधाता बताते हुए कहा कि जब तक किसानों के परिवार की दशा नहीं सुधरेगी, जम्मू कश्मीर की तस्वीर नहीं चमक सकती। कृषि क्षेत्र के विकास के लिए 29 प्रोजेक्ट बनाए हैं। इसका क्रियान्वयन विभिन्न विभागों द्वारा मिलकर किया जाएगा। इसमें कृषि, बागवानी, स्कास्ट जम्मू, स्कास्ट कश्मीर, ग्रामीण विकास विभाग व कृषि से जुड़े कई विभाग शामिल हैं। प्रोजेक्टों को पूरी तरह अमल में लाने के लिए अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

ट्रेनिंग एंड ओरिएंटेशन अवेयरनेस कार्यक्रम का किया उद्घाटन

उपराज्यपाल ने शुक्रवार को जम्मू के कन्वेंशन सेंटर में प्रदेश स्तरीय ट्रेनिंग एंड ओरिएंटेशन अवेयरनेस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जम्मू कश्मीर की कृषि, बागवानी व्यवस्था को सुधारने के लिए मंगला राय कमेटी के सुझाए गए 29 प्रोजेक्ट लागू कराने के लिए है। उपराज्यपाल ने कहा कि यदि अगले पांच वर्षों में जम्मू कश्मीर में इन प्रोजेक्ट पर बेहतर तरीके से काम हुआ, तो हम कृषि सेक्टर में पूरी तस्वीर बदलने में कामयाब होंगे। केंद्र सरकार की ओर से मंजूर हुए प्रोजेक्ट जम्मू कश्मीर की खेती को नए पथ पर ले जाएंगे।

पूरे जम्मू कश्मीर का भविष्य निर्भर है- उपराज्यपाल

उपराज्यपाल ने कहा कि बहुत कम समय में कृषि सुधारों में गति देने वाली दूरदर्शी सोच, कृषि नीतियों के निर्माण के लिए 29 प्रोजेक्ट बनाने की रूपरेखा सबके सामूहिक प्रयास से ही संभव हो सकी है। 39 पेज के 29 प्रोजेक्ट में हमारे अन्नदाता का ही भविष्य नहीं, बल्कि पूरे जम्मू कश्मीर का भविष्य निर्भर है। जम्मू कश्मीर की महत्वाकांक्षी योजनाएं और 29 प्रोजेक्ट कृषि की अर्थव्यवस्था को नए विकास के पथ पर ले जाएंगे। जीवनयापन से जुड़ी खेती किसानों को लाभदायक व व्यावसायिक तौर पर सक्षम बनाने में कामयाब होगी। मौके पर उपराज्यपाल ने भूमि विषय से जुड़ी पत्रिका का भी विमोचन किया।

ढाई लाख युवाओं को रोजगार से जोड़ेंगे

अटल कृषि उत्पादन विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव अटल ढुल्लू ने कृषि क्षेत्र में विकास के लिए बनाए गए डाक्यूमेंट पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि इन प्रोजेक्ट के जरिए कृषि व इससे जुड़े क्षेत्रों में विकास होगा। अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी। इसलिए इन परियोजनाओं को लागू कराने के लिए प्रदेश, संभाग व जिला स्तर पर प्रशिक्षण का कार्यक्रम कराया जाएगा। 2.5 लाख युवाओं को कृषि से जुड़े क्षेत्र के रोजगार से जोड़ा जाएगा। स्कास्ट कश्मीर के कुलपति नजीर गनई ने भी विचार रखे। स्कास्ट जम्मू के कुलपति प्रो. जेपी शर्मा ने जम्मू कश्मीर में कृषि क्षेत्र में हुए विकास के अनुभव को साझा किया।

Rajouri News: सीमा पार से लगातार निर्देश ले रहे थे राजौरी हमले में शामिल आतंकी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।