देश विरोधी बख्शे नहीं जाएंगे : डॉ. जितेंद्र ¨सह
राज्य ब्यूरो, जम्मू : कश्मीर में वीरवार को हिज्ब के आतंकी मन्नान वानी के मारे जाने पर प्रदेश
राज्य ब्यूरो, जम्मू : कश्मीर में वीरवार को हिज्ब के आतंकी मन्नान वानी के मारे जाने पर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने स्पष्ट किया कि देश के खिलाफ काम करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।
जम्मू में वीरवार दोपहर प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र ¨सह ने कहा कि देश के खिलाफ काम करने वाला चाहे कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जा सकता। किसी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि जो देश के खिलाफ बंदूक उठाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होना तय है। वह जालंधर में आतंकी तंजीम अंसार उल गजवा ¨हद के तीन आतंकियों के पकड़े जाने और घाटी में पीएचडी करने के बाद आतंकी बने मन्नान के मारे जाने संबंधी सवालों का जवाब दे रहे थे।
दूसरी ओर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना ने पीडीपी प्रधान महबूबा मुफ्ती के मन्नान वानी की मौत पर दुख जताने का कड़ा विरोध किया। उन्होंने कहा कि बुरहान वानी हो या मन्नान वानी, देश के खिलाफ बंदूक उठाने वालों का यही अंजाम होगा। उन्होंने महबूबा मुफ्ती को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि ऐसे नेता खाते हिन्दुस्तान का हैं और गुण पाकिस्तान का गाते हैं। ऐसे नेताओं व उनकी पार्टियों को भी किए की सजा मिलनी तय है।